Priyanka Chopra Food Recipe: इस पराठे को देख डाइट भूल जाती हैं प्रियंका चोपड़ा, बचपन से ही है फेवरेट

Priyanka Chopra Favorite Gumm Paratha: प्रियंका चोपड़ा के बारे में वैसे तो अधिकतर बातें फैंस को पता होंगी, लेकिन आज हम यहां जिस चीज के बारे में बताने जा रहें हैं, वो यकीनन प्रियंका चोपड़ा के फैंस नहीं जानते होंगे।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-04-04 10:49 GMT

Priyanka Chopra Favorite Gumm Paratha (Photo- Social Media)

Priyanka Chopra Food Recipe: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा आज के समय में दुनिया भर में नाम कमा रहीं हैं, वह सिर्फ भारतीय लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, उनके द्वारा तय की गई जर्नी की हर कोई तारीफ करता है, सभी उनकी मेहनत और लगन की दाद देते हैं कि कैसे देसी गर्ल से प्रियंका चोपड़ा विदेशी गर्ल बन गईं। प्रियंका चोपड़ा के बारे में वैसे तो अधिकतर बातें फैंस को पता होंगी, लेकिन आज हम यहां जिस चीज के बारे में बताने जा रहें हैं, वो यकीनन प्रियंका चोपड़ा के फैंस नहीं जानते होंगे। आइए फिर हम आपको बताते हैं।

पराठे की शौकीन हैं प्रियंका चोपड़ा  

प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहने लगीं हैं, लेकिन आज भी उनका पसंद देसी ही है, जी हां! प्रियंका चोपड़ा को पराठे बहुत पसंद है, जिसका खुलासा उनकी मां मधु चोपड़ा ने किया था। प्रियंका आज भी जब अपना फेवरेट पराठा देखती हैं तो अपनी सारी डाइट भूल जाती हैं। उन्हें विदेशी खाने से अच्छा देसी खाना पसंद है। प्रियंका चोपड़ा को जो पराठा बहुत अधिक पसंद है उसका नाम "गुम पराठा" है, बचपन से ही ये उनका फेवरेट है। जब वह बोर्डिंग स्कूल में थीं, तो वे इस पराठे का बेसब्री से इंतजार किया करती थीं, यहां तक कि आज भी प्रियंका इस पराठे को उसी चाव से खाती हैं।


प्रियंका चोपड़ा के फेवरेट गुम पराठा की रेसिपी

यदि आप भी प्रियंका चोपड़ा के फेवरेट पराठा की रेसिपी जानना चाहती हैं तो यहां पर एक नजर डालें। गुम पराठा बनाने के लिए आपको आटा, मक्खन, अजवाइन, नमक, घी और तेल की जरूरत पड़ेगी। यहां देखें रेसिपी -

Full View

• गुम पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले आटा गूंथ लेना है, जिस तरह रोटी के लिए आटे की लोई बनाई जाती है, वैसे ही लोई बना लें।

• अब लोई को बेलना शुरू करें, जब रोटी छोटी सी बेल जाए, तभी उसके बीच में थोड़ा सा अजवाइन, नमक स्वादानुसार, घी और एक चम्मच के करीब मक्खन डालें।

• फिर रोटी को फोल्ड करके लोई बना लें, अब एक बार फिर बेलना शुरू करें।

• इस तरह जब आपको रोटी बेल जाए, तब इसे तवे पर नॉर्मल पराठे की तरह सेंक लें। ऐसे बार-बारी कर सभी पराठे बना लेना है।

• बस आपका गुम पराठा तैयार हो चुका है, अब आप इसे अपने फेवरेट अचार के साथ खा सकतीं हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा तो इस पराठे को आम के अचार के साथ खाना पसंद करती हैं।

Tags:    

Similar News