Radha Rani Ke Naam: राधा रानी पर रखें लाडली बेटी का नाम, देखें सुंदर नामों की लिस्ट

Radha Rani Names List: अगर आपके घर बेटी का जन्म हुआ है और आप उसका नाम राधा रानी के नाम पर रखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल से चुन सकते हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-09-09 02:00 GMT

Radha Rani Ke Naam (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Radha Rani Names For Baby Girl: राधा रानी भगवान श्रीकृष्ण की प्रेमिका के रूप में विश्वभर में पूजी जाती हैं। राधा-कृष्ण (Radha Krishna) को सच्चे और पवित्र प्रेम का प्रतीक माना जाता है। केवल राधा नाम लेने से ही भक्त को भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त हो सकती है। शास्त्रों में राधा को लक्ष्मी माता का अवतार बताया गया है, जो कृष्ण के सभी अवतारों में उनके साथ रही हैं। इस साल 11 सितंबर को राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2024) का त्योहार मनाया जाएगा, जो कि देवी राधा की जयंती के तौर पर मनाते हैं। इस दिन विधि-विधान से राधा जी की पूजा-पाठ और व्रत करने से उनकी कृपा और विशेष फल प्राप्त होते हैं।

आज के समय में बच्चों का धार्मिक नाम रखने का चलन बढ़ा है। लोग अपने बच्चों का नाम किसी देवी-देवताओं पर रखना चाह रहे हैं, ताकि इन नामों का अच्छा प्रभाव बच्चे के व्यक्तित्व और जीवन पर पड़े। अगर आपके घर बेटी का जन्म हुआ है और आप उसका नाम राधा रानी के नाम (Radha Rani Ke Naam) पर रखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल से चुन सकते हैं। आज हम आपकी लाडली बेटी के लिए राधा जी के कुछ सुंदर नामों की लिस्ट लेकर आए हैं।

बेटी के लिए राधा के सुंदर नाम (Radha Rani Names List For Baby Girl)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- राधिका

2- ऋद्धिका

3- वृंदा

4- वृत्तिका

5- मोहिनी

6- सर्वाद्या

7- सत्या

8- पूर्णा

9- हृदया

10- अनुत्तरा

11- श्रीप्रदा

12- धात्री

13- वेदत‍िता

14- सेव्‍या

15- गौरांगी

भगवान पर क्यों रखना चाहिए नाम (Bhagwan Par Kyu Rakhna Chahiye Naam)

एक बार फिर से लोगों ने अपने बच्चों का नाम भगवान पर रखना शुरू कर दिया है। आप सोच रहे होंगे कि भगवान पर बच्चों का नाम क्यों रखना चाहिए। दरअसल, ऐसा मानते हैं कि जब हम बच्चों का नाम देवी-देवता पर रखते हैं तो बच्चों को पुकारने के बहाने ईश्वर का नाम भी जुबान पर आ जाता है। साथ ही ईश्वर के नामों का अच्छा प्रभाव भी बच्चों के आचरण पर पड़ता है।

Tags:    

Similar News