Raksha Bandhan Gift Ideas: ऑफिस जाती है बहन तो रक्षाबंधन पर दें ये खास तोहफा, हो जाएगी हैप्पी-हैप्पी

Rakhi Par Behen Ko Kya Gift De: अगर आपकी बहन ऑफिस जाती है तो आप इस आर्टिकल से उसके लिए गिफ्ट आइडिया ले सकते हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-16 02:30 GMT

Raksha Bandhan Gift Ideas (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Raksha Bandhan Gift Ideas For Sisters: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) के दिन हर बहन अपने भाई से बढ़िया तोहफे की उम्मीद करती है। यह पर्व साल में एक बार आता है, ऐसे में भाई होने के नाते आपका भी फर्ज बनता है कि आप अपनी बहन को राखी के मौके पर स्पेशल फील कराएं। लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि इस साल राखी पर क्या गिफ्ट दिया जाए तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपकी बहन ऑफिस जाती है तो इस आर्टिकल से गिफ्ट आइडिया (Gift Ideas For Raksha Bandhan) ले सकते हैं। ये गिफ्ट्स उनके बहुत काम आएंगे और इसे पाकर वो बहुत खुश भी हो जाएगी। तो यहां जानिए राखी पर बहन को क्या तोहफा (Rakhi Par Behen Ko Kya Gift De) दें।

बहन के लिए गिफ्ट आइडियाज (Rakhi Gift Ideas For Sisters)

1- हैंडबैग

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए हैंडबैग (Handbag) एक एसेंशियल चीज होती है। इसमें वह अपनी जरूरत की सभी चीजों को रखती हैं। लड़कियों के पास कितने भी हैंडबैग क्यों न हो, नया पर्स उनके चेहरे पर मुस्कान ला देता है। आप भी अपनी सिस्टर के लिए बढ़िया सा और स्पेशियस हैंडबैंग खरीद सकते हैं।

2- वॉच

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा ऑफिस गोइंग गर्ल के हाथों में आप हमेशा घड़ी (Watch) देखेंगे। ये भी उनके लिए एक जरूरी सामान में से एक होता है। ऐसे में आप इस राखी अपनी बहन के लिए वॉच खरीद सकते हैं। आप उसे स्मार्टवॉच, ब्रेसलेट वाली वॉच या चेन वाली घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं।

3- शूज

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आपकी बहन उनमें से एक है, जो अपने कंफर्ट को सबसे ऊपर रखती है तो आप उसके लिए शूज (Shoes) खरीद सकते हैं। शूज उनके लिए काफी यूजफुल साबित होंगे और वह इस गिफ्ट से काफी खुश हो जाएगी।

4- परफ्यूम

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ज्यादातर लड़कियों को अच्छा स्मैल करना बहुत पसंद होता है। जिसके लिए वह बाहर जाने से पहले परफ्यूम (Perfume) या डिओडोरेंट (Deodorant) का यूज करती हैं। रक्षाबंधन के मौके पर आप अपनी बहन को परफ्यूम भी खरीदकर गिफ्ट कर सकते हैं।

5- मेकअप का सामान

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

किसी भी लड़की को मेकअप करना बेहद पसंद होता है। खासकर, ऑफिस में प्रेजेंटेबल दिखने के लिए महिलाएं मेकअप करती हैं। ऐसे में आप अपनी बहन को मेकअप प्रोडक्ट्स (Makeup Products) तोहफे में दे सकते हैं।

6- लैपटॉप

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आप इस राखी अपनी बहन पर एक्स्ट्रा प्यार दिखाना चाहते हैं तो उसे लैपटॉप (Laptop) भी राखी के गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। यह उनके काफी काम आएगा और इस तोहफे के लिए वो आपको थैंक यू बोलते नहीं थकेगी।

ये आर्टिकल स्पेशियली ऑफिस गोइंग लड़कियों के लिए है। न्यूजट्रैक के अन्य आर्टिकल में बहनों के लिए अन्य गिफ्ट आइडियाज भी दिए गए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी बहन के लिए गिफ्ट डिसाइड कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News