Raksha Bandhan Hairstyle Ideas: राखी पर ट्राई करें सेलेब्स के ये हेयरस्टाइल्स, दिखेंगे परम सुंदरी

Rakhi Ke Liye Best Hairstyles: अगर आप इस रक्षाबंधन कुछ अलग हेयरस्टाइल ट्राई करना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपकी काफी मदद कर सकता है।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-16 06:13 GMT

Raksha Bandhan Hairstyles (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Raksha Bandhan Hairstyle Ideas: 19 अगस्त, सोमवार को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व भाई और बहन दोनों के लिए बेहद खास होता है। राखी के लिए हर बहन जमकर तैयार होना चाहती है। वह अपने आउटफिट से लेकर एसेसरीज और हेयरस्टाइल बिल्कुल परफेक्ट रखना चाहती हैं। इस बार आप रक्षा बंधन पर कुछ अलग हेयरस्टाइल (Hairstyle Ideas For Rakhi In Hindi) ट्राई कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेस्ट हेयरस्टाइल आइडिया (Hairstyle Ideas) देने जा रहे हैं। इन हेयरस्टाइल की खास बात यह है कि ये इंडियन के साथ ही वेस्टर्न लुक को भी इनहेंस करने का काम करते हैं।

रक्षाबंधन के लिए बेस्ट हेयरस्टाइल्स (Best Hairstyles For Raksha Bandhan)

1- ब्रेडेड हेयरस्टाइल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अनंत अंबानी की शादी में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां इस चोटी वाले हेयरस्टाइल में नजर आई थीं। आप फ्रंट में मेसी और स्लीक दोनों लुक दे सकते हैं। साथ ही चोटी को खूबसूरत एसेसरीज से सजाकर और भी सुंदर बना सकते हैं। ये हेयरस्टाइल इंडियन लुक के साथ काफी खूबसूरत लगता है।

2- गजरे के साथ बन

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इंडियन लुक के साथ जूड़ा कभी बुरा नहीं दिख सकता। तस्वीर में हमने आपको अलग-अलग तरह के बन लुक्स दिखाए हैं। जो कि आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। आप फ्रंट में स्लीक, मेसी और ब्रेड लुक दे सकते हैं।

3- मेसी पोनी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आप उन लड़कियों में से एक हैं, जिन्हें थोड़ी सी भी गर्मी बर्दाश्त नहीं होती है तो आप ये लुक ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके बाल आकर्षक दिखेंगे और बंधे भी रहेंगे, जिससे आपको परेशानी नहीं होगी।

4- वेवी हेयर

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वेवी हेयरस्टाइल की सबसे खास बात यह होती है कि ये इंडियन और वेस्टर्न लुक दोनों के साथ अच्छा लगता है। जाह्नवी ने इस फोटो में इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी किया है, जिसे यह हेयरस्टाइल काफी कॉम्प्लिमेंट कर रहा है। आप भी इस राखी सिंपल और अट्रैक्टिव वेवी कर्ल हेयरस्टाइल रख सकती हैं।

5- कर्ली हेयर विद ब्रेड

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सारा तेंदुलकर का यह लुक काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस लुक को उन्होंने अनंत और राधिका की शादी में कैरी किया था। सारा के इस लुक में चार चांद लगाने का काम उनके हेयरस्टाइल ने भी किया था। सारा ने आगे से ब्रेड बनाकर कर्ली बाल किए थे और इस हेयरस्टाइल को फूलों से कंप्लीट किया था।

6- स्ट्रेट हेयर

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इनके अलावा आप बालों को सिंपली स्ट्रेट भी छोड़ सकती हैं। कैटरीना ने ये कई बार साबित किया है कि इंडियन लुक के साथ स्ट्रेट हेयर भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। तस्वीरों में उन्होंने स्ट्रेट हेयरस्टाइल के साथ अपने दोनों ही लुक को अच्छी तरह कैरी किया है।

Tags:    

Similar News