Sanskrit Names Hindi: संस्कृत में माता-पिता, भाई-बहन को क्या कहते हैं, यहां जानें जवाब?

Family Relations Sanskrit Names: शास्त्रों के मुताबिक संस्कृत भाषा सदियों पुरानी भाषा मानी जाती है। आइए जानें इस भाषा में परिवार के सदस्यों को क्या कहकर बुलाते हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-09-07 11:23 GMT

Family Relations Names In Sanskrit (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sanskrit Names of Family Relations: अगर आप यह आर्टिकल पढ़ रहे हैं तो जाहिर तौर पर ये जानने के इच्छुक हैं कि घर के सदस्यों को संस्कृत (Family Relations In Sanskrit) में क्या कहकर बुलाते हैं। हिंदी, इंग्लिश और अपनी क्षेत्रीय भाषा में आपको मालूम ही होगा कि मम्मी-पापा, भाई-बहन, दादा-दादी और नाना-नानी को क्या कहते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इन सदस्यों के नाम संस्कृति में जानते होंगे। संस्कृत एक ऐसी भाषा है, जो सदियों से चली आ रही है। यह सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है। संस्कृत को देवताओं की भाषा भी कहा जाता है। यानी ऐसी मान्यता है कि देवी-देवता संस्कृत में ही बात किया करते थे।

आज के समय में विभिन्न प्रकार की भाषा प्रचलित हैं। लोग अलग-अलग Language को जानने के इच्छुक भी रहते हैं। इसका सबसे बढ़िया जरिया फिल्म सीरीज और गाने बन गए हैं। दूसरे देशों की भाषा सीखने के लिए लोग महंगी-महंगी कोचिंग क्लासेस भी ले रहे हैं, ताकि उनकी पर्सनैलिटी सबसे अलग दिखे। लेकिन अपने ही देश की प्राचीन भाषा को जानने का प्रयास कुछ ही लोग करते हैं। इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मम्मी-पापा, भाई-बहन, दादा-दादी और नाना-नानी को संस्कृत में क्या कहकर बुलाते हैं।

फैमिली रिलेशन के संस्कृत नाम (Sanskrit Mein Parivar Ke Sadasyon Ke Naam)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- पिता (Pita Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- पितृ या जनकः।

2- माता (Mata Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- मातृ या जननी।

3- बेटा (Beta Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- पुत्र या आत्मज।

4- बेटी (Beti Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- आत्मजा।

5- बड़ा भाई (Bade Bhai Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- अग्रज व ज्येष्ठभ्राता।

6- छोटा भाई (Chhote Bhai Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- अनुज व कनिष्ठभ्राता।

7- बड़ी बहन (Badi Bahan Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- ज्येष्ठभगिनी।

8- छोटी बहन (Chhoti Bahan Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- कनिष्ठभगिनी।

9- दादा (Dada Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- पितामह।

10- दादी (Dadi Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- पितामही।

11- नाना (Nana Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- मातामह।

12- नानी (Nani Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- मातामही।

13- भाभी (Bhabhi Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- भ्रातृजाया।

14- जीजा (Jija Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- आबुत्त व भाम।

15- बुआ (Bua Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- आवुकी।

16- फूफा (Fufa Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- आवुक:।

17- मौसी (Mausi Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- अम्बाली।

18- मौसा (Mausa Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- अम्बाल:।

19- मामा (Mama Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- मातुल:।

20- मामी (Mami Ko Sanskrit Mein Kya Kehte Hain)- मातुली।

Tags:    

Similar News