Saree For Wedding: इस शादी सीजन ट्राई करें बॉलीवुड सेलेब्स के ये साड़ी लुक, दिखेंगी सबसे हसीन

Saree Ideas For Bridesmaid: अगर आपके घर में या किसी खास की शादी आने वाली है और आप अपने लुक को लेकर कंफ्यूज हैं तो बॉलीवुड सेलेब्स के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-07-07 11:45 IST

Saree For Wedding (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Best Saree Look For Wedding Season: जल्द ही वेडिंग सीजन (Wedding Season) शुरू होने वाला है और इसी के साथ शादी में क्या पहनें, क्या न पहनें इसे लेकर माथापच्ची भी शुरू हो जाएगी। वेडिंग लुक एक बार में डिसाइड करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। खासकर, अगर शादी अपने किसी खास की हो तब। लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स ने एक बार फिर अपने लुक से लेटेस्ट ट्रेंड (Latest Fashion Trend) सेट कर दिया है, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के जाने माने सितारों ने शिरकत की थी। जिनके लुक (Bollywood Celebs Inspire Look) इंटरनेट पर छा गए। अगर आप शादी में साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन लुक्स को रिक्रिएट कर सकती हैं। आइए देखें इन झकास लुक को।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी में हर किसी को अपने लुक से इंप्रेस कर दिया था। उन्होंने गोल्डन कलर की मेटेलिक साड़ी (Golden Metallic Saree) कैरी की थी, जिसे देखकर लग रहा था कि मानो पंजाब की कैटरीना कैफ ने शरीर पर सोना लपेट लिया हो। पूरे पार्टी में शहनाज का लुक सबसे ज्यादा डिफरेंट था। इसमें वह काफी ज्यादा खूबसूरत भी नजर आईं। इस मेटेलिक फ्लोरल साड़ी के साथ शहनाज ने बैकलेस ब्लाउज पहना था। अपने लुक को डायमंड जूलरी, स्मोकी आईज, न्यूड मेकअप और खुले बालों से कंप्लीट किया था।

मौनी रॉय (Mouni Roy)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपने फैशन से लोगों को दंग कर देती हैं। उनके वेस्टर्न ही नहीं इंडियन लुक भी काफी पसंद किए जाते हैं। इस बीच उनका एक और साड़ी लुक काफी ट्रेंड कर रहा है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत के फंक्शन में मौनी रॉय ब्राउन और गोल्डन कलर की सिक्विन साड़ी में सजधजकर पहुंची थीं। इस साड़ी में एक्ट्रेस काफी ज्यादा स्टनिंग लग रही थीं। अपने लुक को मौनी ने सटल न्यूड मेकअप, स्मोकी आईज, खुले वेवी हेयर और झुमकों से कंप्लीट किया था।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अनंत और राधिका की पार्टी में प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का भी स्टनिंग अंदाज देखने को मिला था। उन्होंने अपने इंडियन लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दीपिका ने पार्टी में ब्लू कलर की हैवी ऑर्गेंजा साड़ी (Organza Saree) कैरी की थी। चौड़े पल्लू की इस साड़ी में वह बला की खूबसूरत नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो गईं। यूजर्स को भी ये लुक काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। दीपिका ने अपने बालों को स्लीक बन में बांधा हुआ था। जबकि आंखों पर स्मोकी मेकअप और न्यूड लिप्स रखे थे। मोतियों का हार उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

अनन्या पांडे (Ananya Panday)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस अनन्या पांडे पार्टी में गोल्डन गर्ल बनकर पहुंची थीं। उनका लुक काफी गर्ली और फ्रेश था, जिसे आप भी इस शादी सीजन रिक्रिएट कर सकती हैं। अनन्या ने इस शिमरी गोल्डन साड़ी को ट्यूब ब्लाउज के साथ पेयरअप किया था। जिसमें वह बेहद हॉट और खूबसूरत लग रही थीं। फ्रेश पिंकिश ड्यूई मेकअप, डायमंड जूलरी, खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग हैंडबैग भी कैरी किया था।

Tags:    

Similar News