Sawan 2024 Bhog: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवजी को बनाकर चढ़ाएं ये भोग, पूरी होंगी मनोकामनाएं

Makhana Ki Kheer Recipe: भगवान शिव को मखाने की खीर काफी ज्यादा पसंद है। इसे बनाकर आप भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने की रेसिपी।

Written By :  Shreya
Update: 2024-07-29 05:43 GMT

Makhana Ki Kheer (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sawan 2024 Bhog Recipe: 22 जुलाई, सोमवार से भगवान शिव के पसंदीदा महीने सावन (Sawan 2024) की शुरुआत हुई थी। 29 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार (Sawan Ka Dusra Somwar) है। सावन के पवित्र महीने में विधि-विधान से शंकर भगवान की पूजा-अर्चना और व्रत का महत्व होता है। इसके अलावा आप सावन में भोलेनाथ को उनका फेवरेट भोग (Lord Shiv Favorite Bhog) लगाकर भी उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। शिवजी को मखाने की खीर, मालपुआ, ठंडाई, लस्सी, सूखे मेवे आदि चीजों का भोग लगाया जा सकता है। ये सभी चीजें उन्हें काफी प्रिय हैं। आज हम आपको मखाने की खीर की रेसिपी (Makhana Ki Kheer Recipe) बताने जा रहे हैं, जिसे आप सावन के दूसरे सोमवार को भोलेनाथ को चढ़ा सकते हैं। आइए जानें कैसे बनाते हैं मखाने की खीर (Makhana Ki Kheer Kaise Banti Hai)।

मखाने की खीर बनाने का तरीका (Makhana Ki Kheer Kaise Banaye)

सामग्री- एक लीटर दूध, 100 ग्राम मखाना, ड्राई फ्रूट्स, तीन टेबलस्पून चीनी।

विधि- आइए जानते हैं मखाने की खीर बनाने का आसान तरीका। इसे बनाना बेहद आसान है। इस भोग से आप भोलेनाथ को जरूर प्रसन्न कर सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- सबसे पहले दूध को एक बर्तन में गैस पर चढ़ाकर पकने दें।

2- दूध को तब तक पकाना है जब तक 800 ml ना हो जाए।

3- इसके बाद दूध में चीनी और अपने पसंद के ड्राई फ्रूट्स एड करें। चीनी को अपने स्वादानुसार डाल सकते हैं।

4- अब इसमें मखाना डालकर 5 से 7 मिनट तक के लिए धीमी आंच पर पकाएं।

5- बस आपकी मखाने की खीर तैयार हो गई है। इसे शिव जी को भोग लगाएं और खुद भी खाएं।

6- इसे व्रत में भी खा सकते हैं।

Tags:    

Similar News