Seema Haider Got Notice: सीमा हैदर को मिला 3 करोड़ का नोटिस, Youtube से कमाई भी होगी बंद

Seema Haider Got Notice: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को 3 करोड़ का नोटिस मिला है और उसके यूट्यूब की कमाई पर भी खतरे के बदल मंडरा रहे हैं।

Update: 2024-03-05 17:53 GMT

Seema Haider Got Notice (Image Credit-Social Media)

Seema Haider Got Notice: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर की मुश्किलें अब बढ़ने वालीं हैं। दरअसल सीमा हैदर काफी समय से भारत में रह रहीं हैं और अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ अपने संबंधों को लेकर सुर्ख़ियों में रहतीं आईं हैं। वहीँ अब सीमा की परेशानियाँ बढ़ सकतीं हैं क्योंकि वो कानूनी दांव पेंच में जल्द ही फंसती दिख रहीं हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

सीमा हैदर को मिला 3 करोड़ का नोटिस

सीमा हैदर पकिस्तान मूल की निवासी है जो कुछ समय पहले नेपाल के रास्ते भारत पहुंच गईं थीं। सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और यूट्यूब उनकी कमाई का एक अहम् जरिया हैं। लेकिन अब उनकी इस कमाई पर ताला लगने वाला है। इसके अलावा सीमा हैदर के नाम तीन करोड़ रुपये का नोटिस भी भेजा गया है। इस मामले के सामने आते ही एक बार फिर सीमा हैदर और उनकी कहानी सुर्ख़ियों में आ गयी है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला और आखिर सीमा को किसने और क्यों ये नोटिस भेजा है।

पाकिस्तानी पति ने बढ़ाई सीमा की मुश्किलें

सीमा अपने जिस पति को पाकिस्तान में छोड़कर भारत आ गईं थी उसी गुलाम हैदर ने सीमा और उसके भारतीय पति सचिन को 3-3 करोड़ रूपए का नोटिस भेजा है। इतना ही नहीं गुलाम हैदर ने अपने बच्चों को भी वापस माँगा है साथ ही इसके लिए उसने एक भारत के वकील को भी नियुक्त भी किया है। आपको बता दें गुलाम हैदर की ओर से हरियाणा के पानीपत के रहने वाले वकील मोमिन मलिक इस केस को लड़ेंगे। 

आपको बता दें कि ये नोटिस केवल सीमा हैदर और सचिन को ही नहीं बल्कि डॉ. एपी सिंह को भी 5 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है। गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने सीमा हैदर और सचिन को माफ़ी मांगे और जुर्माना देने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वहीँ आपको बता दें कि डॉ. एपी सिंह खुद को सीमा हैदर का मुंहबोला भाई बताते हैं। इसके साथ ही मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा हैदर की यूट्यूब की कमाई भी बंद करवाई जाएगी क्योंकि ये गैरकानूनी है।  

Tags:    

Similar News