Shaniwar ke Upay: इन उपायों से बदलेगा आपका किस्मत, शानिदेव होंगे खुश

Shaniwar ke Upay: यदि आपके जीवन में भी बहुत सी दिक्कते हैं तो कुछ खास उपाय कर आप अपने दुखों को कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रत्येक शनिवार कुछ खास उपाय कर शनिदेव को खुश करना होगा।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-02-11 12:37 GMT

File Photo of Shani Dev (Pic: Social Media)

Shaniwar ke Upay: भगवान शनिदेव न्याय के देवता के रूप में जानें जाते हैं। वह कर्मों के आधार पर लोगों को उन्हें शुभ या अशुभ फल देते हैं। ऐसे में हर कोई उन्हें खुश करने में लगा रहता है। शनिवार का दिन शनिदेव को खुश करने के लिए काफी अहम माना जाता है। यदि इस दिन कुछ अलग उपाय किए जाए तो शनिदेव खुश होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में दुख और सुख होते हैं। हालांकि कई बार ये दुख का क्रम जारी रहता है और सुख का नहीं नामोनिशान दिखता है। यदि आपके जीवन में भी बहुत सी दिक्कते हैं तो कुछ खास उपाय कर आप अपने दुखों को कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रत्येक शनिवार कुछ खास उपाय कर शनिदेव को खुश करना होगा।

प्रत्येक शनिवार करें ये काम

आप प्रत्येक शनिवार को शनि मंदिर जाएं। मंदिर में शनिदेव के समक्ष सरसों और काले तिल के तेल के दो अलग-अलग दीप जलाएं। आपको इससे भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दीपक प्रज्वलित करने के बाद मंदिर में बैठकर शनि चालीसा का पाठ करें। यदि आप दैनिक दिनचर्या के कारण मंदिर नहीं जा पा रहें तो अपने घर पर ही शनिदेव की मूर्ति के सामने यह उपाय कर सकते हैं। इससे आपके सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे। ऐसा आपको कम से काम 7 शनिवार तक इन प्रक्रियाओं को करना है।

शनिवार के उपाय से चमकेगा किस्मत

भाग्य और दुर्भाग्य ऐसी चीज है जो भिखारी को राजा और राजा को भिखारी बना सकता है। अगर आपकी भाग्य अच्छा हैं तो भिखारी भी राजा बन जाता है। वहीं दुर्भाग्य पीछे पड़ जाए तो करोड़पति भी अर्श से फर्श पर आ जाता है। यदि आप अपनी किस्मत बनाने चाहते हैं तो शनिवार के दिन कुछ अन्य उपाय कर सकते हैं। इन प्रक्रियाओं को करने के बाद आपका दुर्भाग्य सौभाग्य में परिवर्तित हो जाएगा। शनिदेव आपके ऊपर अपनी दया दृष्टि बनाए रखेंगे।

इन उपाय से भी खुश होंगे शनिदेव

शनिवार के दिन बंदरों को गुड़ और चना खिलाए। यदि आप चाहें तो ये कार्य मंगलवार के दिन भी कर सकते हैं। मंगलवार और शनिवार को ही शनिदेव के साथ हनुमानजी की पूजा की जाती है। अगर हनुमानजी प्रसन्न हुए तो समझ लिजिए शनिदेव स्वतः खुश हो जाएंगे। क्योंकि एक बार हनुमानजी ने शनिदेव को रावण के चंगुल से आजाद किया था। इसके अतिरिक्त आप शनिवार को पिंजरा सहित तोता भी ला सकते हैं। इसके बाद पिंजरे से तोते को छोड़ दें। ऐसा माना जाता कि यह तोता जितनी दूर तक उड़ेगा, उतना ही बेहतर आपका किस्मत होगा। इसके साथ ही प्रति शनिवार कौओं को दाना पानी देकर बुरी किस्मत से पिछा छुड़ा सकते हैं।

इस दिन न करें ये काम

इस दिन यानी शनिवार के दिन मांस, शराब या किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। साथ ही शनिवार को बाल, नाखून भी नहीं काटना चाहिए। इस दिन किसी के साथ अनुचित व्यवहार नहीं करना चाहिए।

Tags:    

Similar News