Shikhar Dhawan को जब हुआ फेसबुक पर 10 साल बड़ी और 2 बच्चों की मां से प्यार, काफी मजेदार है गब्बर की लव स्टोरी

Shikhar Dhawan Ayesha Mukharjee Love Story:शिखर धवन अक्सर अपनी पर्सनल कारण से सुर्खियों में रहते हैं। धवन अपनी शादी को लेकर चर्चे में रहें। धवन की मुलाकात आयशा से फेसबुक पर हुई थी।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-25 02:16 GMT

Shikhar Dhawan Ayesha Mukharjee Love Story (Image: Social Media)

Shikhar Dhawan Ayesha Love Story: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अक्सर अपनी पर्सनल कारण से सुर्खियों में रहते हैं। धवन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। गब्बर नाम से मशहूर शिखर धवन जहां भी टूर पर जाती है वहां उनका बेटा जोरावर या उनकी पत्नी आयशा भी साथ जाती थीं। लेकिन डायवोर्स के बाद शिखर अपनी पत्नी आयशा (Shikhar Dhawan Ayesha Love Story) से अलग हो गए। लेकिन क्या जानते हैं कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी। नहीं जानते तो आइए जानते हैं गब्बर की मजेदार लव स्टोरी के बारे में:

फेसबुक पर से जुड़े दोनों के रिश्ते 

शिखर धवन अपनी एक्स वाइफ आयशा से पहली बार फेसबुक के जरिए मिले। दरअसल एक दिन शिखर धवन और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) फेसबुक चला रहे थे। तभी हरभजन सिंह की प्रोफाइल में एक फोटो देखी जिसे देखकर वो क्रेजी हो गए। फिर देखते ही उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी लेकिन उन्हें लग नहीं रहा था कि ये ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा उनकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करेंगी। हालांकि रिक्वेस्ट भेजते ही आयशा ने एक्सेप्ट कर ली। फिर फेसबुक पर धीरे धीरे दोनों की बातें शुरू हो गई और बात बहुत गहरी दोस्ती तक जा पहुंची। फिर दोनों हर बात एक दूसरे से शेयर करने लगे थे।

दोस्ती बदल गई प्यार में

दरअसल फेसबुक से हुई दोनों के बीच दोस्ती कब प्यार में बदल गया दोनों को ही पता ही नहीं चला। हालांकि धवन जानते थे कि वो उनसे 10 साल बड़ी हैं और 2 बच्चों की मां भी हैं। लेकिन शिखर ने इसकी परवाह नहीं की और शादी के लिए प्रपोज कर दिया।


जिसके बाद आयशा ने भी हां कर दी और धवन ने उनसे शादी के लिए समय मांगा क्योंकि उस समय धवन का करियर शुरू हुआ था।

 परिवार को शादी के लिए मनाया

दरअसल शिखर धवन के परिवार को जैसे ही पता चला तो उन्होंने शादी के लिए मना कर दिया लेकिन बाद में धवन को कोशिश रंग लाई और उनकी फैमिली शादी के लिए मान गई। फिर दोनों 30 अक्टूबर, 2012 को विवाह बंधन में बंध गए। जानकारी के लिए बता दें कि, आयशा की पहली शादी बिजनेसमैन से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम रिया और अलियाह है। हालांकि दोनों ने डायवोर्स ले लिया है और अब शिखर और आयशा अब अलग हो चुके हैं।


Tags:    

Similar News