अंदर से ऐसा दिखता है Shraddha Kapoor का आलीशान घर, तस्वीरों के जरिए करें होम टूर

Shraddha Kapoor House: श्रद्धा कपूर का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में लिया जाता है। अपनी मेहनत के दम पर वह आलीशान जिंदगी जीती हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-17 09:11 GMT

Shraddha Kapoor (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Shraddha Kapoor House: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) से धमाल मचा रही हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन इंडिया में 76.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन (Stree 2 First Day Box Office Collection) करके इतिहास रच दिया। फिल्म को लेकर श्रद्धा कपूर की हर कहीं चर्चा हो रही है। श्रद्धा ने इससे पहले भी कई जबरदस्त फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर माता-पिता से अलग हटकर इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाई है। आज वह आलीशान जिंदगी जीती हैं।

श्रद्धा कपूर का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में लिया जाता है। फिल्मों के साथ ही अपनी खूबसूरती को लेकर श्रद्धा फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद एक्ट्रेस ने खुद की करोड़ों की संपत्ति बना ली है। वह करीब 130 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

श्रद्धा कपूर का घर की फोटोज (Shraddha Kapoor House Inside Photos)

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फैन अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अगर आप भी देखना चाहते हैं कि श्रद्धा का घर अंदर से कैसा दिखता है तो यहां हम लेकर आए हैं श्रद्धा कपूर के घर की कुछ इनसाइड तस्वीरें। आइए फोटोज के जरिए देखते हैं अभिनेत्री के घर की झलक।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

श्रद्धा कपूर मुंबई के जुहू इलाके में अपनी फैमिली के साथ एक आलीशान घर (Shraddha Kapoor House) में रहती हैं। इस घर की कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जाती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर तस्वीरों के जरिए अपने घर की झलक शेयर करती रहती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

श्रद्धा के घर में एक बड़ा सा लिविंग एरिया है, जहां वह अक्सर फोटो क्लिक करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस के घर में पेस्टल और ब्राउन कलर के फर्नीचर का यूज किया गया है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

श्रद्धा कपूर एक नेचर लवर हैं और उन्होंने अपने घर में काफी सारे पौधे लगाए हैं। खासकर, उन्होंने अपनी बालकनी को खूब सारे पेड़-पौधों से सजाया है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस का सी फेसिंग फ्लैट है, जहां से मुंबई का खूबसूरत नजारा दिखता है। उनके घर में हर तरह की सुख-सुविधा मौजूद है।

Tags:    

Similar News