Shri Krishna Names: भगवान कृष्ण के नाम पर रखें अपने बेटे का यूनिक नाम, देखें 50 नामों की लिस्ट

Shri Krishna Names List: अगर आपके घर नन्हा मेहमान जन्मा है और आप उसका नामकरण संस्कार करने जा रहे हैं तो भगवान कृष्ण के नाम पर उसका नाम रख सकते हैं। यहां देखें नामों की लिस्ट।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-26 04:47 GMT

Shri Krishna (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Baby Names Inspired From Shri Krishna: भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण हिंदू धर्म के प्रमुख और लोकप्रिय देवताओं में से एक है। वह अपने नटखट और प्यारे स्वभाव, लीलाओं, सुंदरता, आकर्षण, प्रेम और मित्रता के लिए प्रसिद्ध हैं। कृष्ण भक्त (Krishna Bhakt) अपने बच्चों का नाम उनसे प्रेरित रखना चाहते हैं। अगर आपके घर भी नन्हा मेहमान जन्मा है और आप उसका नामकरण संस्कार करने जा रहे हैं तो भगवान कृष्ण के नाम (Shri Krishna Ka Naam) पर उसका नाम रख सकते हैं। हम आपके लिए कान्हा के 50 नाम लेकर आए हैं, जो यूनिक और छोटे हैं। साथ ही इनका अर्थ भी काफी बढ़िया है। तो चलिए जानते हैं बच्चे के नामकरण के लिए कृष्ण के कुछ नामों को।

बच्चों के लिए भगवान श्रीकृष्ण के नाम (Shri Krishna Names In Hindi)

1- कान्हा

2- अवयुक्त

3- रिभव

4- प्रवीर

5- प्रभव

6- अरीन्जय

7- आरिव

8- अवयुक्त

9- ईशान

10- अनिरुद्ध

11- माधव

12- अच्युत

13- अदित्या

14- निलेश

15- पार्थ

16- सत्यव्त

17- सुमेध

18- कर्निश

19- कियान

20- कृदय

21- आरव

22- प्रणव

23- देविक

24- युवान

25- निमय

26- शौरी

27- त्रिवेश

28- वियांश

29- विवान

30- यदुवीर

31- निर्गुण

32- परब्रह्मन

33- नारायन

34- वृष

35- वासू

36- ज्योतिरादित्या

37- जयंतह

38- हरि

39- मनमोहन

40- कुंदन

41- कुणाल

42- विआंश

43- शोभित

44- कनन

45- ताकर्षी

46- दारुक

47- अप्रमेय

48- गोपेश

49- अनंतजीत

50- सनातन

श्रीकृष्ण के उपदेश (Shri Krishna Ke Updesh In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

श्रीमद्भागवत गीता (Bhagavad Gita) में भगवान कृष्ण के उपदेशों का वर्णन है, जो मनुष्य को जीवन जीने का सही ढंग बताते हैं। साथ ही इन उपदेशों को जिंदगी में अपनाने से हर कोई सफलता हासिल कर सकता है।

1- गीता के अनुसार, मनुष्य को फल की इच्छा छोड़कर कर्म पर ध्यान देना चाहिए। मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसे फल भी उसी के अनुरूप मिलता है। इसलिए व्यक्ति को अच्छे कर्म करते रहना चाहिए।

2- गीता में कहा गया है कि जिस व्यक्ति की सोच और नियत अच्छी होती है, भगवान खुद उसकी मदद करने के लिए किसी ना किसी रूप में जरूर आते हैं। इसलिए हमेशा अच्छे कर्म करने पर ध्यान देना चाहिए।

3- श्रीकृष्ण के कहे अनुसार, व्यक्ति को हमेशा वर्तमान में जीना चाहिए। जो बीत गया और जो हुआ ही नहीं है, उसके बारे में सोचकर कोई लाभ नहीं है। अगर आप इस उपदेश को जीवन में अपना लेते हैं तो आपकी पूरी जिंदगी चिंतामुक्त हो जाएगी।

4- गीता में व्यक्ति को कभी भी खुद पर क्रोध को हावी नहीं होने की सीख दी गई है। क्योंकि गुस्से में व्यक्ति नियंत्रण खो देता है और आवेश में आकर गलत कार्य कर बैठता है।

5- जीवन में आगे बढ़ने के लिए लोगों को माफ करना आना चाहिए। जब आप किसी को माफ कर देते हैं तो मन से फालतू विचार खत्म हो जाते हैं और दुश्मनी का भाव भी खत्म होता है।

Tags:    

Similar News