Social Media Influencer Varsha Solanki: वर्षा सोलंकी के पति ने आखिर क्यों दिया था उनको तलाक? जानिए उनकी दुःख भरी कहानी

Social Media Influencer Varsha Solanki:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वर्षा सोलंकी आज एक जाना माना नाम है डांस दीवाने में भी इन्होने अपना खूब जलवा बिखेरा था। लेकिन उनकी निजी ज़िन्दगी काफी उतार चढाव वाली रही है।

Written By :  Shweta Srivastava
Update: 2024-07-12 13:05 GMT

Social Media Influencer Varsha Solanki (Image Credit-Social Media)

Social Media Influencer Varsha Solanki: सोशल मीडिया आज एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जहाँ कई लोगों ने अपनी पहचान बना ली है। अपने टैलेंट को लोगों तक पहुंचाने के लिए अब किसी डिरेक्टर या प्रोडूसर के ऑफिस के धक्के नहीं खाने पड़ते बल्कि ऑनलाइन अपने वीडियो द्वारा आप अपना टैलेंट लोगों तक पंहुचा सकते हैं और फर्श से अर्श तक का सफर आसानी से तय कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ वर्षा सोलंकी के साथ।

क्यों दिया वर्षा सोलंकी के पति ने उन्हें तलाक 

वर्षा सोलंकी को आज हर वो शख्स जानता होगा जो इंटरनेट और सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। उनके कई वीडियो आपको पल भर में गुदगुदा जायेंगें। उनकी कॉमिक टाइमिंग का जवाब नहीं, यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित तक उन्हें फॉलो करते हैं। वर्षा जब डांस दीवाने पर ऑडिशन देने आईं तो माधुरी दीक्षित ने उन्हें तुरंत पहचान लिया और वो सेट्स पर भारती सिंह क साथ भी खूब मस्ती करती नज़र आईं। लेकिन वर्षा की इस मुस्कराहट के पीछे दर्द भी छिपा है। दरअसल वर्षा अपने पति से अलग हो चुकीं हैं और उनकी एक बेटी भी है। जिसकी परवरिश वर्षा ही कर रहीं हैं। आइये जानते हैं वर्षा और उनके पति क्यों हो गए थे अलग।

कैसे शुरू हुआ वर्षा का स्टार बनने का सफर

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर वर्षा सोलंकी आज भले ही लोगों को खूब हंसाती हों लेकिन उनके इस हँसते मुस्कुराते चेहरे के साथ जीवन का सबसे बड़ा दुःख भी है। दरअसल उनका उनके पति प्रवीण सोलंकी से तलाक हो चुका है। वर्षा के इंस्टाग्राम पर 5.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उनके हर वीडियो झट से ट्रेंड होने लगते और खूब व्यूज मिलते। लेकिन उनकी इस सफलता के पीछे की कहानी शायद बहुत कम लोग जानते होंगे। आखिर क्या है वर्षा के जीवन का असली सच।

Social Media Influencer Varsha Solanki (Image Credit-Social Media)

वर्षा सोलंकी ने अपने जीवन के शुरूआती साल बेहद गरीबी का सामना करके बिताये। उन्होंने खुद बताया कि उनकी माँ घरों में बर्तन मांजती थीं। 1985 में महाराष्ट्र के मुंबई शहर में वर्षा का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। वर्षा का असली नाम वर्षा कवाल है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल का नाम भी यही रखा था। इनके मायके में इनकी मम्मी और छोटी बहन है। जिन्हे भी हमने उनके कई वीडियोस में देखा है। जब वर्षा बहुत छोटीं थीं तब ही उनके पिता का निधन हो गया था। दरअसल इनके पिता बहुत ज़्यादा शराब पीते थे जिसकी वजह से उनका निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की सारी ज़िम्मेदारी वर्षा की माँ पर आ गयी। उनके लिए ये काफी कठिन समय था उन्हें अपनी दोनों बेटियों को पढ़ना था और उनकी परवरिश भी करनी थी। तब उन्होंने घर-घर जाकर बर्तन मांजना शुरू किया।

Social Media Influencer Varsha Solanki (Image Credit-Social Media)

वर्षा भी छोटी उम्र में अपनी मम्मी का हांथ बटाने के लिए छोटी मोटी जगह काम करने लगीं। जिसकी वजह से वर्षा ने सिर्फ 12वीं तक की ही पढ़ाई की। वर्षा जब काम करतीं तो उनके पास कुछ पैसे इकट्ठा हो गए थे। जिसके बाद वर्षा ने अपनी छोटी बहन की शादी कर ली। उसके बाद वर्षा ने अपनी शादी की। वर्षा के पति भी साधारण परिवार से ही थे। वर्षा हमेशा यही सोचतीं कि वो अपने पति की मदद करने के लिए कुछ काम कर लूं। लेकिन वर्षा के पति को वो कहीं काम करे ये बिलकुल भी पसंद नहीं था। साथ ही वर्षा कहीं बाहर जाकर काम करें इसके लिए उनके पति बिलकुल भी तैयार नहीं थे।

Social Media Influencer Varsha Solanki (Image Credit-Social Media)

वर्षा बाहर जाकर कोई काम कर सकतीं थीं लेकिन वो पति के न चाहने की वजह से ये ख्याल अपने दिल से निकाल दिया। शादी के कुछ समय बाद इनकी बेटी हुई। जिसका नाम उन्होंने जीविका रखा। इस समय वो 11 साल की है। वर्षा अपनी बेटी से बहुत प्यार करतीं हैं और वो भी वर्षा की ही तरह टैलेंटेड हैं। वर्षा हमेशा से यही चाहत रखतीं थीं कि उनकी बेटी का बचपन उनकी तरह तंगहाली में ना बीते। इसलिए वर्षा ने घर बैठकर कोई काम करने का सोचा। तब टिक टॉक आया जिसके बारे में वर्षा के चाचा के बेटे ने उन्हें बताया। और इसके बारे में वर्षा को समझाया। उसके बाद वर्षा ने सोचा चलो इसपर कुछ वीडियो बनाकर देखा जाये। लेकिन शुरुआत में उनके वीडियोस बिलकुल भी नहीं चले। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी के साथ एक कॉमेडी वीडियो डाला। ये वीडियो रातों रात वायरल हो गयी और इसपर लगातार व्यूज बढ़ने लगे। बस फिर क्या था वर्षा टिक टॉक पर कॉमेडी वीडियोस डालने लगीं और जल्द ही इनके फॉलोवर्स बढ़ने लगे। लेकिन जैसे ही उनके पति को इस बात का पता चला को खूब गुस्सा हुए। वर्षा ने अपने पति को मनाने की खूब कोशिश की। लेकिन उनके पति ने उनकी कोई बात नहीं मानी और तुरंत ये सब बंद करने को कहा। लेकिन वर्षा ने उनकी बात नहीं मानी। वहीँ अब इन दोनों के आये दिन इसी बात को लेकर झगड़े होने लगे। फिर एक दिन टिक टॉक बंद होने की खबर आई जिससे उनके पति काफी खुश हो गए। लेकिन तभी इंस्टाग्राम पर रील्स लांच हो गए और वर्षा ने इसपर रील्स बनाना शुरू कर दिया।

वर्षा को वैसे भी लोग खूब पसंद करते आये थे तो उन्हें इंस्टाग्राम पर अपनी ऑडियंस बनाने में समय नहीं लगा। उनके पति को जब ये पता चला तो वो और भी नाराज़ हो गए। पति के लाख मना करने के बाद भी वर्षा नहीं मानीं और इंस्टाग्राम पर वीडियोस बनतीं रहीं। वर्षा को लगता था कि जब वो कुछ गलत नहीं कर रहीं तो फिर पति को इसमें क्या आपत्ति है। क्योंकि वो सिर्फ कॉमेडी वीडियोस ही बना रहीं थीं। दोनों की लड़ाइयां खूब बढ़ गईं तो फिर दोनों ने एक दूसरे से अलग होना ही सही समझा। वर्षा अपने पति की बात मानकर वीडियो बनाना बंद कर सकतीं थीं लेकिन इससे उन्हें अच्छी खासी कमाई हो रही थी। जिससे घर खर्च और बेटी की पढ़ाई और परवरिश भी अच्छे से हो जाती थी। वर्षा ने ब्रांड प्रमोशन और ऐड प्रमोशन भी शुरू कर दिया था। फिलहाल अब वो काफी पॉपुलर हो चुकीं हैं और अपनी अच्छी खासी पहचान भी बना चुकीं हैं।

Tags:    

Similar News