Bollywood Kids Lifestyle: बैकग्राउंड में बजने लगेगा गाना, अगर देख लिया Suhana Khan का ये लुक

Suhana Khan Ethnic Look: एक बार फिर सुहाना खान ने अपने फैशन से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इस इंडियन लुक में वह रॉयल प्रिंसेस की तरह नजर आईं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-07-16 02:45 GMT

सुहाना खान (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Suhana Khan Photos: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुहाना खान (Suhana Khan) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनका फैशन सेंस काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। एक बार फिर सुहाना फैशन गोल्स देती नजर आईं। वह हाल ही में अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी के फंक्शन में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने प्रिंसेस लुक से सबको कड़ी टक्कर दी। इस लुक में सुहाना बेहद खूबसूरत लगीं। आइए डालें सुहाना खान के लेटेस्ट लुक (Suhana Khan Latest Look) पर एक नजर।

सुहाना खान वायरल लुक (Suhana Khan Viral Indian Look)

अनंत और राधिका (Anant And Radhika Wedding) के शुभ आशीर्वाद समारोह में सुहाना खान पेस्टल कलर के लहंगे (Suhana Khan In Lehenga) में पहुंचीं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रही थीं। इस लहंगे में सुहाना किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं। अपने खूबसूरत लहंगे के साथ सुहाना ने ऑफ-शोल्डर ब्लाउज पहना था, जिसमें फूलों की कढ़ाई की गई थी। दुपट्टे को उन्होंने कंधों पर लेने के बजाय अपने दोनों हाथों में कैरी किया था। जो उनके लुक को रॉयल बना रहा था।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अपने लहंगे के साथ शाहरुख खान की लाडली ने एक स्टेटमेंट चोकर नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स पहनी थीं। जबकि हाथों में एक ब्रेसलेट डाल रखा था। इसी के साथ उन्होंने एक स्टाइलिश पोटली बैग कैरी किया था, जो उनके एथनिक लुक (Suhana Khan Ethnic Look Photos) को कंप्लीट कर रहा था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने ड्यूई सटल ग्लैम लुक चुना था। छोटी सी बिंदी उनकी खूबसूरती को बढ़ा रही थी। सुहाना ने इस इवेंट के लिए वेवी हेयर स्टाइल किया था, जिसमें उन्होंने फूल लगाए थे। इस लुक को सुहाना ने बेहद सलीके से कैरी किया था। सुहाना की लेटेस्ट फोटोज तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Tags:    

Similar News