Sunil Chhetri Favourite Foods: खाने के खूब शौकीन हैं सुनील छेत्री, जानें उनके फेवरेट चीट मील

Sunil Chhetri Cheat Meal List: सुनील छेत्री अपनी डाइट और वर्कआउट को लेकर काफी अनुशासित हैं। लेकिन जब वह चीट डे करते हैं तो जमकर खाते हैं। आइए जानें उनके फेवरेट फूड्स।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-13 11:37 GMT

Sunil Chhetri (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Sunil Chhetri Favourite Foods: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और जाने माने एथलीट सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम (Indian Football Team) को अलग पहचान दिलाने का काम किया है। ्अपने खेल और कमाल की फिटनेस से वह युवाओं के इंस्पिरेशन बने हुए हैं। एथलीट होने के नाते सुनील अपनी डाइट (Sunil Chhetri Diet) और वर्कआउट (Sunil Chhetri Workout) को लेकर काफी अनुशासित हैं। ये दोनों ही चीजें उनकी फिटनेस में अहम भूमिका निभाती हैं। लेकिन सुनील को खाने-पीने का भी काफी शौकीन है। वह अपने चीट डे के दिन जमकर खाते हैं, जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया है।

सुनील छेत्री एक बहुत बड़े फूडी हैं। जिस तरह से वह अपनी फेवरेट खाने (Sunil Chhetri Favourite Food Items) की चीजों के बारे में बात करते हैं, उससे आपको यह अंदाजा लग जाएगा। इस बीच उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Sunil Chhetri Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने फेवरेट चीट मील (Sunil Chhetri Cheat Meal) का खुलासा किया है। आइए जानते हैं सुनील छेत्री को खाने में क्या-क्या पसंद है और जब चीट डे होता है तो वह क्या खाना पसंद करते हैं।

सुनील छेत्री के फेवरेट चीट मील (Sunil Chhetri Favourite Cheat Meal)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अपनी फेवरेट 5 चीट मील के बारे में बताइए। ये सवाल सुनते ही सुनील छेत्री ने कहा, सिर्फ पांच। उन्होंने लिस्ट में छोले भटूरे (Chole Bhature) को टॉप पर रखा। सुनील छेत्री ने कहा कि उस दिन कोई गिनती नहीं होगी भटूरे की। मैं 10 से 12 भटूरे चुटकी बजाते खा जाऊंगा। इसके अलावा समोसे दूध, चीनी और अदरक वाली चाय (Chai Aur Samosa) के साथ। दिल्ली आया हूं तो ब्रेड पकौड़े (Bread pakora)। उन्होंने कहा कि ठंड के समय ब्रेड पकौड़े खाने में बहुत मजा आता है।

सुनील ने बताया कि अब तो मीठा लाइफ से हट गया है। पहले पसंद था, लेकिन अब इतना मीठा नहीं खाता। आगे उन्होंने लिस्ट में मूली और पनीर के पराठे को शामिल किया। एथलीट की ये लिस्ट जानकर फैंस भी हैरान हैं।

Tags:    

Similar News