Swatantra Dev Singh Biography: बीजेपी के कद्दावर नेता स्वतंत्र देव सिंह के बारे में जानें 5 बातें

Swatantra Dev Singh Kon Hai: स्वतंत्र देव सिंह भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं और मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-16 15:34 IST

Swatantra Dev Singh (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Swatantra Dev Singh Biography In Hindi: आप उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हों या न हो लेकिन यूपी की राजनीति के ताकतवर नेता स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) का नाम तो जरूर सुना होगा। वह मौजूदा समय में योगी आदित्यनाथ सरकार (UP Yogi Government) में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। आज हम जानेंगे स्वतंत्र देव सिंह की जिंदगी से जुड़ी उन 5 बातों के बारे में, जिनके जवाब अक्सर सोशल मीडिया पर ढूंढे जाते हैं।

स्वतंत्र देव सिंह क्या हैं (Swatantra Dev Singh Kya Hai)

स्वतंत्र देव सिंह भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं और मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उनके हिस्से में जल शक्ति मंत्रालय (Swatantra Dev Singh Ministry) है। वह भाजपा की यूपी ईकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह बीजेपी युवा मोर्चा के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, वह भाजपा से साल 1991 में जुड़े थे। 

स्वतंत्र देव सिंह के परिवार में है कौन-कौन (Swatantra Dev Singh Family)

भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह का जन्म 13 फरवरी 1964 को मिर्जापुर जिले के जमालपुर ब्लॉक के ओरी गांव में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम रामा देवी और अल्लर सिंह था। वह पांच भाइयों और बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। उनके एक बड़े भाई दद्दन सिंह सरकारी स्कूल में अध्यापक थे और दूसरे भाई श्रीपति सिंह यूपी पुलिस में दरोगा हैं। इसके अलावा उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। स्वतंत्र देव सिंह की दो बेटियां और एक बेटा (Swatantra Dev Singh Children) है।

स्वतंत्र देव सिंह का असली नाम और जाति (Swatantra Dev Singh Real Name And Cast)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे कि स्वतंत्र देव सिंह का असली नाम कुछ और है। कुर्मी समाज के बड़े नेता के तौर पर अपनी पहचान बना चुके स्वतंत्र देव सिंह बचपन में कांग्रेस सिंह के नाम से जाने जाते थे। इस नाम को उन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद बदल लिया था। जाति की बात करें तो वह कुर्मी समाज से ताल्लुक रखते हैं, जिसे यूपी में पिछड़ी जाति माना जाता है।

कितना पढ़े-लिखे हैं स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh Education Qualification In Hindi)

बात करें स्वतंत्र देव सिंह की पढ़ाई की तो मिर्जापुर में जन्में बीजेपी नेता ने अपनी पढ़ाई जालौन से पूरी की है। दरअसल, उनके बड़े भाई श्रीपति जालौन में ही पुलिस विभाग में कार्यरत थे। ऐसे में वो स्वतंत्र को अपने साथ जालौन ले आए थे। स्वतंत्र ने न केवल जालौन रहकर अपनी पढ़ाई की बल्कि बुन्देलखंड के जालौन को ही अपनी कर्मभूमि बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वतंत्र बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (Bundelkhand University) से सांइस ग्रेजुएट हैं।

स्वतंत्र देव सिंह का घर कहां है (Swatantra Dev Singh House Address In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का पैतृक घर मिर्जापुर के ओरी गांव में स्थित है। वहीं, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर उन्हें नया गौतम पल्ली मार्ग पर स्थित बंगला नंबर 4, अलॉट किया गया है। जहां उन्हें कई लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं। यहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।

Tags:    

Similar News