Sweet Potato Recipe: शकरकंद की इतनी स्वादिष्ट डिश, खाते ही हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, बनाना भी बहुत आसान

Sweet Potato Recipes: शकरकंद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शकरकंद का हलवा बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। बस जब मन करे आप इसे बना सकते हैं।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-09-07 16:44 GMT

शकरकंद का हलवा (फोटो- सोशल मीडिया)

Sweet Potato Recipe: जब स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते की बात आती है, तो हम फल, अंडे, जूस, सूप, कुछ हल्की और हरी सब्जियों का सेवन करते हैं। लेकिन आज हम आपको शक्करकंद के बारे में बताते हैं। जोकि जितना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है उतना ही स्वादिष्ट भी लगता है। ऐसे में अगर आप शक्करकंद को पुराने तरीकों से बनाते और खाते हुए ऊब गए हैं तो आइए आपको कुछ नए तरीकों से शक्करकंद का हलवा बनाना सिखाते है। जिससे आपको शक्करकंद से प्यार हो जाएगा।

शकरकंद का हलवा बनाने का आसान तरीका

Sweet potato halwa easy recipe

क्योंकि अब सर्दियां आने वाली है। तो शकरकंद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में शकरकंद का हलवा बनाकर खाना अच्छा स्नैक्स साबित हो सकता है। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। बस जब मन करे आप इसे बना सकते हैं। आइए बताते हैं कि कैसे बनाए शकरकंद का हलवा।

शकरकंद का हलवा बनाने के लिए आपको आलू को उबालना पड़ेगा। अब उसको मैश करना होगा। मैश करने के बाद आपको हलवे को पकाना पड़ेगा। जिसके बाद आपका हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। लेकिन इस दौरान आपको किन साम्रगियों का इस्तेमाल करना है आइए बताते हैं-

सबसे पहले 5 मीडियम साइज के शकरकंद

मीठा होने के लिए 1 कटोरी गुड़

हलवे में 4 चम्मच घी

सुगंध के लिए 3 से 4 इलायची का पाउडर

रंग और स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए 1 चुटकी केसर

पौष्टिक हलवा बनाने के लिए 10 से 12 काजू कटे हुए या या पसंद के हिसाब से समूचे

बाकी आपके पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स

पकाने के लिए 1 कप मलाई या दूध

यहां सीखे स्वादिष्ट हलवा बनाने का तरीका

आप सबसे पहले शकरकंद अच्छे से धोकर उबाल लीजे।

उबालने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने पर छिल कर रख लीजे। 

फिर उबली शकरकंद को अच्छे से मैश कर के रख लें।

इसके बाद अब एक पैन में घी डालें। घी की मात्र अच्छी-खासी रखिए।

अब उसमें ड्राई फ्रूट्स काजू और केसर डालें।

इन सबके बाद मैश किया हुआ शकरकंद डाल दें।

वहीं दूसरी तरफ पानी का गरम करें।

पानी में इलायची पाउडर और एक कटोरी गुड़ डालें।

धीरे-धीरे चाशनी को चलाते रहें।

दूसरी तरफ जैसे ही पैन में पड़े शकरकंद का रंग बदलने लगे, वैसे ही उसमें एक कप मलाई या दूध डाल दें।

फिर अब इस शकरकंद पर गुड़ की चाशनी डाल दें।

सभी को एक साथ मिलाकर अच्छे से पकाएं।

सबकुछ अच्छे से पक जाने के बाद अब इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें और अब इसे ढक दें।

फिर सबको परोसें।


Tags:    

Similar News