Trend Hair Colour 2024: ये हेयर कलर ट्रेंड 2024 में मचाएंगे धूम, अपने लुक को बनाएं स्टाइलिश

Trend Hair Colour 2024: जल्दी साल 2024 की शुरुआत होने वाली है और बदलते हुए साल के साथ फैशन ट्रेंड भी बदल जाएंगे। अगर नए साल में आप नया लुक कैरी करना चाहती हैं तो अपने बालों को कुछ खूबसूरत कलर दे सकती हैं।

Update:2023-12-27 08:30 IST

 Hair Colour Trend 2024 (Photo - Social Media)

Trend in 2024 : दो-चार दिनों में साल 2023 हमें अलविदा कह देगा और 2024 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसके साथ लोगों को कई सारी उम्मीदें हैं और बहुत से लोगों का ऐसा सोचना है कि नया साल आते ही उनके जीवन में परिवर्तन आएंगे और सब कुछ नया हो जाएगा और जितनी भी पुरानी समस्याएं चली आ रही है सब कुछ दूर हो जाएगी। सिर्फ कुछ लोग ही नहीं बल्कि लगभग सभी का नए साल को लेकर यही अनुमान रहता है।

अब अगर साल बदल रहा है तो फैशन बदलना भी लाजमी है। अगर आप भी फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करना पसंद करते हैं और आपको हमेशा स्टाइलिश और फैशनेबल रहना पसंद है तो जाहिर सी बात है अब आपने अपने हेयर स्टाइल और बालों के रंग को लेकर भी सोचना शुरू कर दिया होगा। चलिए आज हम आपको कुछ शानदार हेयर कलर्स के बारे में बताते हैं जो साल 2024 में ट्रेंड में बने रहने वाले हैं और अगर आप भी फैशन की दौड़ में शामिल होना चाहते हैं तो अपने बालों को यह रंग दे सकते हैं।

स्टील

अगर आपके छोटे बॉब कट बाल है या फिर आपने पिक्सी कट करवाया हुआ है और आप उन्हें हाईलाइट करना चाहती हैं तो यह रंग बहुत ही बेस्ट रहने वाला है जो आपको बोल्ड अवतार देगा। सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी इस रंग के प्रति काफी आकर्षित होते हुए देखा जा रहा है साल 2024 में यह ट्रेंड में बना रहने वाला है।



पेस्टल पीच

यह रंग देखने में बहुत खूबसूरत लगता है और जब इसे बालों पर अप्लाई किया जाता है तो बहुत ही ब्यूटीफुल लुक निकलकर सामने आता है। आपको मैसी बन बनाना हो या फिर स्लीक स्ट्रेट बॉब कट रखना हो यह शेड बिल्कुल परफेक्ट साबित होने वाला है जो आपको बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक देगा।



हेजेलनट

कोको, एस्प्रेसो और गोल्डन कारमेल टोन के मिश्रण से बना हुआ यह कलर बहुत ही आकर्षक लगता है और किसी के भी लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। इस रंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हर तरह की स्किन टोन के व्यक्ति पर बखूबी जचता है। जो लोग चेस्टनट और कारमेल ब्राउन के बीच कलर का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं उनके लिए यह बिल्कुल बेस्ट है।



रिच बोर्डो

2024 अपने साथ काफी धूमधाम लेकर आने वाला है इसलिए आप इस रंग का चुनाव अपने बालों के लिए कर सकते हैं। यह एक बोर्ड कलर है जो बरगंडी और भूरे रंग के मिश्रण से तैयार किया गया है और काफी ब्यूटीफुल लुक देता है। अगर आप एवरग्रीन लुक चाहती हैं तो अपने बालों को यह रंग दे सकती हैं या फिर चाहे तो सिर्फ इस रंग को हाईलाइट भी करवाया जा सकता हैं।



गोल्डन ग्लेज

बहुत ही ब्यूटीफुल हेयर कलर है जो आपके लुक को परफेक्ट बनाने का काम करने वाला है और आसपास वाले आपके दीवाने हो जाएंगे। यह भारतीय काले बालों पर करने के लिए एक बेस्ट रंग है जिसे ग्रे और वॉर्म सिल्वर से तैयार किया जाता है। अगर आप हमेशा कैजुअल लुक कैरी करते हैं तो यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।



Tags:    

Similar News