लड़की है पटानी, लेकिन तुमसे पटती नहीं, क्योंकि करते हो ये गलतियां

आज के समय में कोई भी लड़का अकेला नहीं रहना चाहता है। हर शख्स को जीवन के पलों को यादगार बनाने के लिए एक लड़की की जरूरत होती है। लेकिन लड़कियां जल्द किसी लड़के पर विश्वास नहीं करती है। इसलिए किसी लड़की से दोस्ती करना और उसे अपना बनाना काफी मुश्किलों से भरा होता है।

Update: 2019-07-29 12:33 GMT

लखनऊ: आज के समय में कोई भी लड़का अकेला नहीं रहना चाहता है। हर शख्स को जीवन के पलों को यादगार बनाने के लिए एक लड़की की जरूरत होती है। लेकिन लड़कियां जल्द किसी लड़के पर विश्वास नहीं करती है। इसलिए किसी लड़की से दोस्ती करना और उसे अपना बनाना काफी मुश्किलों से भरा होता है।

अधिकतर लड़के लड़कियों को पटाने और उनके साथ डेट पर जाने की कोशिश में रहते हैं। इसमें कई सफल होते हैं, कई असफल। कई बार लड़के और लड़की रिलेशन में रहने लगते हैं, लेकिन लड़की अचानक लड़के का साथ छोड़कर चली जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि लड़के अक्सर कुछ कॉमन गलतियां कर देते हैं जिनकी वजह से लड़कियां उनसे दूर चली जाती हैं।

बोरिंग बातें

लड़के हमेशा लड़की के साथ डेट पर जाने और उनसे बातचीत करने के लिए बहाना ढूंढते हैं। इसके लिए लड़के घिसी पीटी और बोरिंग बातें ही करते हैं। लड़की ये बातें आप से पहले दुसरे लड़कों से भी सुन चुकी होती हैं।

बॉडी लेंग्वेज में गड़बड़ी

लड़कियां अच्छी पर्सनालिटी के लड़कों को पसंद करती हैं। लड़कियां यह देखती हैं कि आपका पहनावा क्या है, आपके बोलने का तरीका क्या है और महिलाओं के साथ कैसे पेश आते हैं। इन बातों पर लड़कियां बहुत ध्यान देती हैं। लड़की से बात करते से यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा न लगे कि आप उसके साथ टाइम पास कर रहे हैं। पहले शारीरिक संबंध बनाने जैसी बातें नहीं करनी चाहिए। आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज से उसके दिल को छू लें। साथ ही लड़कियों को आत्मविश्वास से भरे लड़कों को लड़कियां ज्यादा पसंद करती हैं। इसलिए उनसे बात करते समय नर्वस ना होए और आंखों में आंखे डाल अच्छे से बात करें।

हाई स्टैण्डर्ड

अगर आप अपनी पसंद को थोड़ा एडजस्ट कर के चलेंगे तो आपके रिलेशन में रहने के चांस भी बढ़ जाएंगे। आपको लड़की की सूरत से ज्याद ऑस्की सीरत पर ध्यान देना चाहिए।

Tags:    

Similar News