Thoughts of Osho: ओशो कहते हैं अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे वैसे ही रहने दें

Thoughts of Osho: ओशो के विचार आपको निराशा में भी आशा प्रदान करेंगे तो ऐसे ही उनके अन्य विचारों को जानने के लिए आइये एक नज़र डालते हैं ओशो के विचारों पर।

Update: 2024-09-11 01:49 GMT

Osho Thoughts (Image Credit-Social Media)

Osho Thoughts: हर व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी ऐसा मोड़ ज़रूर आता है जब वो निराशा से भर जाता है और उसे कोई रास्ता नहीं सूझ रहा होता है ऐसे में उसे एक प्रेरणादायक विचार की ज़रूरत होती है जो उसमे ऊर्जा भर सके और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी कर सके। ऐसे ही विचारों को मानव समाज तक पहुंचते हैं विचार।

ओशो के अनमोल विचार (Osho Thoughts)

  • आत्मज्ञान एक समझ है कि यही सबकुछ है, यही बिलकुल सही है, बस यही है। आत्मज्ञान उप्लाब्धि नहीं है, लेकिन ये यह जानना है कि न कुछ पाना है और न ही कहीं जाना है।
  • अगर आपको कोई फूल पसंद है तो उसे तोड़े नहीं, क्योंकि अगर आप उसे तोड़ते हैं तो वह मुरझा जाता है। इसलिए अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे वैसे ही रहने दें।
  • असली सवाल यह है कि तुम अंदर से क्या हो, अगर तुम अंदर से गलत हो तो तुम जो भी करोगे, उससे गलत ही होगा। अगर तुम अंदर से सही हो तो तुम जो भी करोगे वह सही ही होगा।
  • सफाई देने में और स्पष्ट करने में अपना कीमती समय बर्बाद ना करें, लोग वहीं सुनते हैं, जों सुनना चाहते हैं।
  • योग एक विधि है, जो हमें सपनों से बाहर लाता है। योग एक विज्ञान है जो हमें यहां और अभी होना सिखाता है।
  • संसार सुंदर है, क्योंकि इसे ईश्वर ने बनाया है। जो संसार को गंदा कहता है, वह भगवान का तिरस्कार कर रहा है।
  • यदि आप एक दर्पण बन सकते हैं तो आप एक ध्यानी भी बन सकते हैं। ध्यान दर्पण में देखने की कला है और अब आप में कोई विचार नहीं चलता इसलिए कोई व्याकुलता नहीं होती।
  • जिस दिन आप ने सोच लिया कि आपने ज्ञान पा लिया है तो आपकी मृत्यु हो जाती है, क्योंकि अब न कोई आश्चर्य होगा, न कोई आनंद और न ही अचरज। अब आप मृत जीवन जिएंगे।
  • मनुष्य अपनों और दूसरों के लिए कांटा बन सकता है और वह चाहे तो दूसरों और अपनों के लिए फूल भी बन सकता है।
  • प्यार की सर्वश्रेष्ठ सीमा आजादी है। किसी भी रिश्ते के खत्म होने का प्रमुख कारण आजादी का नहीं होना है।
  • यहां कोई भी आपके सपने को पूरा करने के लिए नहीं है। हर कोई यहां अपने भाग्य और हकीकत बनाने में लगा हुआ है।
  • प्रेम की कोई भाषा नहीं होती है, प्रेम का फूल मौन में खिलता है। प्रेम संगीत है, प्रेम अंतर्नाद है और प्रेम ही अनाहद नाद है।
  • खुद का सम्मान करो, खुद से प्यार करो, क्योंकि तुम्हारे जैसा कोई व्यक्ति कभी भी नहीं हुआ और फिर कभी नहीं होगा।।
  • लोग प्यार को अंधा कहते हैं, क्योंकि वह जानते ही नहीं कि प्यार क्या है। मेरी नजर में प्यार की ही आंखें हैं, बाकि सब अंधे हैं।
  • स्वतंत्रता जीवन की सुगंध है। यह हवा की तरह है। आप इसे नहीं देख सकते हैं, लेकिन इसे महसूस कर सकते हैं।
  • यदि आप किसी से प्यार करते हो तो उसे पूरा अपनाओ, सभी कमियों के साथ, क्योंकि कमियां भी इंसान का एक हिस्सा हैं।
  • इस संसार में मित्रता शुद्धतम प्रेम है, मित्रता प्रेम का सर्वोच्च रूप है जहां कुछ भी मांगा नहीं जाता और कोई शर्त भी नहीं होती, बस दिया जाता है।
  • अस्तित्व चाहता है कि आप जीवित रहें और अस्तित्व जानता है कि वास्तव में जीवित रहने का एकमात्र तरीका हमेशा बनने की स्थिति में रहना है।
  • जब मैं कहता हूं कि आप लोग देवी-देवता हैं तो मेरा मतलब होता है कि आप में अनंत संभावनाएं हैं और आपकी क्षमताएं भी अनंत हैं।
  • सच्चा प्यार ख़ुशी बांटने जैसा ही है, ये बदले में कुछ नहीं मांगता और न ही किसी चीज की उम्मीद करता है।
  • आपका विवाह राजनीतिक शासन करने का छोटा रूप है। इसमें आपके माता और पिता छोटे राजनेता होते हैं।
  • अगर आपको कुछ बुरा करना है तो ताकत की जरूरत होती है, बल्कि अच्छे काम के लिए तो प्यार ही पर्याप्त है।
  • स्वयं की खोज करें, नहीं तो आपको अन्य लोगों की राय पर निर्भर रहना होगा जो खुद को भी नहीं जानते हैं।
  • जीवन में आप जो करना चाहते हैं तो उसे अवश्य करें, यह मत सोचें कि लोग क्या कहेंगे। क्योंकि लोग तो तब भी कुछ कहते है, जब आप कुछ नहीं करते।
  • सिर्फ आपके पाप ही आपको दुखी कर सकते हैं, जो आपको अपने आप से दूर ले जाने का प्रयास करते है। ऐसी चीजों की अनदेखी करना ही बेहतर होता है।
  • यदि आपको बहुत बार गुस्सा आता है तो आपको गुस्से पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जिससे गुस्सा गायब हो जाए और उसकी ऊर्जा करुणा बन जाए।
  • धूरे मन से युद्ध में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि आप लड़ने जा रहे हैं, तो अपने पूरे दिल और आत्मा से लड़ें। अन्यथा बेहतर है कि आप बिल्कुल भी न लड़ें।
Tags:    

Similar News