Osho Thoughts: ओशो कहते हैं जीवन एक चक्रव्यूह है, जो निकल गया वो बादशाह बनेगा और जो फंस गया वो भिखारी

Osho Thoughts: ओशो ने जीवन को सकारात्मक तरह से जीने का रास्ता दिखाया और सभी को अपने विचारों द्वारा इस पथ पर चलने के लिए प्रेरित भी किया है।

Update:2024-09-12 06:34 IST

Osho Thoughts (Image Credit-Social Media)

Osho Thoughts: में आगे बढ़ने के लिए हमे कभी कभी प्रेरणा की ज़रूरत होती है या कुछ ऐसे विचारों की जो हमे आगे बढ़ने में मदद कर सकें। ऐसे ही विचारों को ओशो ने मानव जाति तक पहुंचाने का प्रयास किया। जिससे वो सकारात्मक विचारों के साथ सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ सके और जीवन में निराशा नहीं बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ जीवन जिए। ऐसे ही कुछ विचार आज हम आपके लिए लेकर आये हैं जो आपको जीवन के कठिन मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगें।

ओशो के अनमोल विचार (Osho Thoughts)

  • जो कुछ भी महान है, उस पर किसी का अधिकार नहीं हो सकता. और यह सबसे मूर्ख बातों में से एक है जो मनुष्य करता है - मनुष्य अधिकार चाहता है.
  • सच्ची प्रार्थना सिर्फ धन्यवाद देना है, बस एक साधारण सा धन्यवाद पर्याप्त है।
  • आपकी हंसी ही आपको अमीर बनाती है और वह हंसी आनंद देने वाली होनी चाहिए।
  • जीवन एक चक्रव्यूह है, जो निकल गया वो बादशाह बनेगा और जो फंस गया वो भिखारी।
  • साहसी होने का मतलब किसी अज्ञात के साथ प्रेम संबंध बनाने के बराबर है।
  • जब प्यार और नफरत दोनों ही ना हो तो हर चीज स्पष्ट हो जाती है।
  • वो लोग जो कुछ भी बनने के लिए तैयार नहीं हैं, प्रेम कर सकते हैं।
  • जब तक आदमी सृजन की कला नहीं जानता तब तक अस्तित्व का अंश नहीं बनता।
  • लोग दुख से बचने के लिए सुख से बचते हैं और मृत्यु से बचने के लिए जिंदगी से बचते हैं।
  • जब दिल में प्यार और नफरत दोनों ही ना हो तो हर चीज साफ़ और स्पष्ट हो जाती है।
  • यदि आप सच्चाई को देखना चाहते हैं, तो उसके लिए या उसके विरुद्ध कोई राय न रखें।
  • पुरुष जितना प्रेम शब्दों में प्रकट करेगा, उससे कई गुना ज्यादा स्त्री मौन में प्रकट कर देगी।
  • प्रेम तब खुश होता है जब वह कुछ दे पाता है, अहंकार तब खुश होता है जब वह कुछ ले पाता है।
  • कोई आदमी चाहे लाखों चीजें जान ले, चाहे वह पूरे संसार को जान ले, मगर वह खुद को नहीं जानता है तो वह अज्ञानी है।
  • दिल भूत और भविष्य के बारे में कुछ नहीं जानता है यह केवल वर्तमान के बारे में ही जानता है, इसलिए दिल के लिए समय जैसा कुछ भी नहीं है।
  • अधूरे ज्ञान के साथ कभी आगे न बढ़ें, ऐसा करने पर आपको लगेगा कि आप अज्ञानी हो और अंत तक अज्ञानी ही बने रहोगे।
  • अतीत का अनावश्यक रूप से बोझ न लें। आपके द्वारा पढ़े गए अध्यायों को बंद करते जाएं। बार-बार वापस जाने की जरूरत भी नहीं है।
  • कभी किसी चीज से मत भागो, उसे पूरी ईमानदारी से करो। फिर एक बिंदु आएगा, शिखर जहां और कुछ नहीं किया जा सकता।
  • अज्ञानी बने रहना अच्छा है, कम से कम अज्ञान तो आपका होता है। ये प्रामाणिक है, यही सच और ईमानदारी है।
  • अधिक से अधिक भोले, कम ज्ञानी और बच्चों की तरह बनो, क्योंकि जीवन को मजे के रूप में लीजिए क्योंकि वास्तविकता में यही जीवन है।
  • आपका पूरा विचार अपने बारे में दूसरे से लिया गया उधार है। यह उन लोगों से उधार लिया गया है, जिन्हें अपने बारे में खुद पता नहीं है।
  • एक ही पाप है इस दुनिया में, किसी दूसरे की स्वतंत्रता को छीनना। क्योंकि दूसरे को बदलना राजनीति है और खुद को बदलना धर्म है।
  • जिंदगी एक ही बार मिलती है तो इसका पूरा आनंद क्यों न लें, निराशा से बाहर आएं और जिंदगी के हर एक पल को खुशी से व्यतीत करें।
  • श्रद्धा मूल्यवान है। पत्थर पर है या परमात्मा पर, यह गौण है। पत्थर पर भी हो सकती है और तब पत्थर भी परमात्मा का काम देने लगता है।
  • वे कहते हैं कूदने से पहले 2 बार सोचो, मैं कहता हूं पहले कूदो फिर जितना चाहे उतना सोंचो।
  • मैं किसी से बेहतर करूं क्या फर्क पड़ता है, मैं किसी का बेहतर करूं बहुत फर्क पड़ता है।
  • जीवन त्रासदी नहीं है, ये एक हास्य है। जिंदा रहने का मतलब है कि हास्य का बोध होना।
  • सारी शिक्षा व्यर्थ है, सारे उपदेश व्यर्थ हैं अगर वे तुम्हें अपने भीतर डूबने की कला नहीं सीखाते।
  • सवाल यह नहीं है कि कितना सीखा जा सकता है, बल्कि सवाल ये है कि कितना भुलाया जा सकता है।
  • यदि आप खुद अपनी कंपनी का आनंद नहीं लेते हो तो और कोई उससे आनंदित कैसे हो सकता है।
  • मनुष्य खुद ईश्वर तक नहीं पहुंचता है, बल्कि जब वह तैयार होता है तो ईश्वर खुद उसके पास आ जाते हैं।
  • एक गंभीर व्यक्ति कभी मासूम नहीं हो सकता है और जो मासूम है वह कभी गंभीर नहीं हो सकता।
  • परिणाम पाने के लिए आसानी से आगे बढ़ते रहो, भगवान के आदेश से ही सभी कार्य पूरे होते हैं।
  • प्यार एक पक्षी है, जिसे आजादी पसंद है और उसे बढ़ने के लिए पूरे आसमान की जरूरत होती है।
Tags:    

Similar News