अस्थमा से चाहते हैं छुटकारा? आजमाएँ ये 5 टिप्स.... जरूर आएंगे काम

Update: 2018-06-19 11:26 GMT

लखनऊ: आज कल बढ़ते प्रदूषण के चलते बाहर हवा में सांस लेना बहुत मुश्किल होता जा रहा हैं और बीमारियां फैल रही हैं। इस प्रदूषण की वजह से उन लोगो को ज्यादा परेशानी होती हैं जो अस्थमा जैसी बीमारी का शिकार हैं। ऐसे लोगो को बाहर सांस लेने में ज्यादा परेशानी होती हैं। तो आज हम अस्थमा से ग्रसित मरीजो के लिए ऐसे घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे किचन में मौजूद कुछ समाग्रियों के इस्तेमाल से आपको जल्द ही अस्थमा की समस्या से आराम मिल सकता हैं।

अब शाम के जायकेदार नाश्ते में एन्जॉय कीजिए चीज बॉल्स

अपनी मांगों को लेकर सख्त हुए यूपी परिवहन निगम के कर्मचारी, 4 जुलाई से चक्का जाम का ऐलान

उन्नाव गैंग रेप कांड: IPS अफ़सर नेहा पाण्डेय से CBI ने की दिल्ली में पूछताछ

अजवाइन

अस्थमा के मरीजों के लिए अजवाइन बहुत फायदेमंद होती है। अस्थमा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक कप पानी में अजवाइन डालकर तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाए। अब इस पानी को ठंडा करके इसमें चीनी मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें। रोजाना ऐसा करने से आपकी अस्थमा की समस्या दूर हो जाएगी।

लहसुन का इस्तेमाल

अस्थमा की समस्या से आराम पाने के लिए एक गिलास दूध में लहसुन की 4-5 कलियों को डालकर अच्छे से उबालें। रोजाना लहसुन वाले दूध का सेवन करने से अस्थमा की समस्या ठीक हो जाती है।

हरी धनिया

अस्थमा की समस्या में भी हरे धनिए का जूस काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए हरे धनिया मिश्री को बराबर मात्रा में पीस लें। अब इसमें एक चम्मच चावल का पानी मिलाकर पियें, ऐसा करने से अस्थमा की समस्या से छुटकारा मिलता है।

शहद

अस्थमा की समस्या में कफ ज्यादा होता है। शहद कफ को खत्म करने में सहायक होता है। अगर किसी व्यक्ति को अस्थमा अटैक आ जाए तो उसे फौरन शहद सुंघाएं। इसके अलावा आप रोजाना गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पी सकते हैं। ऐसा करने से अस्थमा की समस्या से आराम मिलता है।

जीरे का पानी

अस्थमा की समस्या में भी जीरे का पानी बहुत फायदेमंद होता है। रोज सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से अस्थमा की समस्या ठीक हो जाती है।

Similar News