Break Up Pain: ब्रेकअप के दर्द से उबरने में बहुत काम आएंगे ये 10 तरीके

Tips To Overcome From Break Up: ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करना आसान नहीं होता है, लेकिन खुद को इस दर्द से निकालने की कोशिश करनी चाहिए।

Written By :  Shreya
Update: 2024-08-12 05:34 GMT

Break Up (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

How to Get Over A Break Up: जब आप पूरे दिल से किसी को चाहें और वहीं आपको धोखा दे, दे तो इस दर्द को झेल पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। उस शख्स को भूला पाना और ब्रेकअप के दर्द से निकल पाना आसान नहीं होता। लेकिन इसी दर्द में डूबे रहना भी कोई समझदारी का काम नहीं है। ऐसे में आपको उस दर्द (Break Up Ke Dard Se Kaise Nikle) और रिश्ते से मूव ऑन (Move On) करने पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि धीरे-धीरे इसका असर आपके परिवार और करियर पर भी पड़ने लगता है।

आपको ब्रेकअप के बाद खुद को संभालने और फिर से खुश रहने की कोशिश करनी पड़ेगी। आज हम ऐसे 10 तरीके बता रहे हैं जो आपको ब्रेकअप से मूव ऑन करने में मदद करेंगे।

ब्रेकअप के बाद मूवऑन करने के तरीके (Move On Karne Ke Tarike)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- दूरी बनाएं: सबसे पहले तो आप ब्रेकअप के बाद आप उस शख्स से पूरी तरह से दूरी बनाना शुरू कर दें। नो कॉल, नो मैसेज, कोई कॉन्टैक्ट नहीं। भले ही आप दोनों ने एक दूसरे से दोस्ती रखने का फैसला किया हो, लेकिन ब्रेकअप के बाद बातचीत न करें। इसमें समय लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे आपको फर्क पड़ना बंद हो जाएगा।

2- उनसे जुड़ी चीजों से भी बनाएं दूरी: जब हम प्यार में होते हैं तो अपने पार्टनर की दी हुई हर चीज को संभाल कर रखते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो ब्रेकअप के बाद उन चीजों को खुद से दूर कर दें। नहीं तो उन्हें देखकर आपको तकलीफ पहुंचेगी और आप उनकी यादों से नहीं निकल पाएंगे।

3- खुद के प्रति कठोर न हों: मूवऑन करने का ये मतलब बिल्कुल भी नहीं होता कि कल ब्रेकअप हुआ और आज ही आपकी जिंदगी में सब सही हो गया। आप खुद को समय दीजिए और धीरे-धीरे आगे बढ़िए।

4- परिवार या दोस्तों से करें बात: आप जिस व्यक्ति से भी सबसे ज्यादा क्लोज हैं, उनसे अपने मन की बात करें। अगर आपको रोना है तो उनके सामने रो भी लें। ताकि ये यादें आपको आगे चलकर न रुलाएं।

5- अपने पसंदीदा काम करें: ब्रेकअप के बाद प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है। कहीं जाने-आने का मन नहीं करता है, ऐसे में आप उन काम को करने में मन लगाइए, जिससे आपको खुशी मिलती है। ऐसा करने से आपको इस दर्द से उभरने में मदद मिलेगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

6- बाहर घूमने जाएं: ब्रेकअप का मलतब आपकी जिंदगी और खुशी का द एंड नहीं होता है। ये आपके पास मौका है, एक नई शुरुआत का। अगर आप बहुत ज्यादा दुखी महसूस कर रहे हैं तो कहीं घूमने का प्लान बनाएं। अपने परिवार, दोस्तों या फिर सोलो ट्रिप पर भी जा सकते हैं।

7- सेल्फ लव: आप किसी के साथ भी रिलेशनशिप में क्यों न हों, लेकिन खुद से प्यार और खुद पर विश्वास करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। ब्रेकअप के बाद भी खुद को कोसने की बजाय सेल्फ लव पर ध्यान दें और खुद को खुश रखने के तरीके ढूंढे।

8- खुद को करें मोटिवेट: इन चीजों के लिए खुद को भला-बुरा कहने की बजाय अपने आप को ये समझाएं कि कुछ चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होती हैं और इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। कुछ लोग बस जिंदगी में सबक देने के लिए ही आते हैं।

9- सकारात्मक लोगों के आस पास रहें: अपने आप को उन लोगों से घिरा रखें, जिनकी सोच पॉजिटिव हो और जो आपको बेहतर महसूस करा सकें।

10- जल्द दूसरे रिश्ते में नहीं आएं: कभी भी ब्रेकअप के बाद उस शख्स को भूलाने के लिए दूसरे इंसान का सहारा नहीं लेना चाहिए। ऐसा करके आप न केवल अपने साथ बल्कि सामने वाले के साथ भी गलत कर बैठते हैं। क्योंकि हो सकता है कि आपकी जल्दबाजी के चलते आपका ये रिश्ता भी खराब निकले और आपको फिर से ब्रेकअप का दर्द झेलना पड़े।

Tags:    

Similar News