Best Shoes Brands: चाहते हैं सस्ते और टिकाऊ ब्रांडेड जूते? यहां है लिस्ट

Best Shoes Brands: आज हम आपको यहां कुछ ऐसे पॉपुलर और मोस्ट लव्ड ब्रांडेड जूतों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे काफी पसंद किया जाता है।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-04-19 10:15 GMT

Top 5 Best Shoes Brands: जब भी बात फैशन और अच्छे लुक की आती है तो हर इंसान अच्छे और ब्रांडेड कपड़े ही पहनना चाहता है, लेकिन हर कोई ब्रांडेड चीजें अफोर्ड नहीं कर सकता। हाई फाई लोग ही अधिकार ब्रांडेड चीजों को अपने वार्डरोब में रखना पसंद करते हैं। सिर्फ कपड़े की ही बात नहीं है बल्कि वह अपने वार्डरोब में सभी ऐसी चीजों को रखना चाहता है, जो ब्रांडेड हो। ब्रांडेड चीजें महंगी तो होती हैं, लेकिन फिर उन्हें पहनने पर जो लुक आता है, उसकी बात ही कुछ और होती है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे पॉपुलर और मोस्ट लव्ड ब्रांडेड जूतों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे काफी पसंद किया जाता है। ये जूते सिर्फ लुक में ही नहीं, बल्कि पहनने में भी बेहद कंफर्टेबल होते हैं। आइए बताते हैं।

अपने वार्डरोब में रखें इन ब्रांड्स के जूते (Indias Best Shoes Brands)

यदि आप शूज लवर हैं तो यकीनन आपको जूतों के ब्रांड के बारे में आइडिया होगा, यदि नहीं भी है तो आइए हम आपको बताते हैं। हम आपको यहां इंडिया के टॉप 5 सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले जूतों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आपको यकीनन अपने वार्डरोब में रखना चाहिए, क्योंकि ये इंडिया के सबसे बेस्ट ब्रांड माने जाते हैं। इन ब्रांड्स के जूते सिर्फ पहनने में ही आरामदायक नहीं होते, बल्कि लुक वाइज भी कमाल के होते हैं।


1. प्यूमा शूज (Puma Shoes)

प्यूमा इंडिया का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शूज ब्रांड है। प्यूमा का स्टाइल और लुक दोनों ही आपको पहली नजर में पसंद आ जायेगा, ये पहनने में इतने कंफर्टेबल होते हैं कि आपको लगेगा ही नहीं कि आपने शूज पहना हुआ है। इस ब्रांड के जूते बॉलीवुड के कई स्टार्स भी पहनते हैं।


2. एडिडास शूज (Adidas Shoes)

यदि आप अच्छा और कंफर्टेबल जूते चाहते हैं तो आपको एडिडास के जूते जरूर खरीदने चाहिए। 2 हजार से 5 हजार के बीच आपको बेहतरीन एडिडास के जूते मिल जायेंगे, जो लंबे समय तक चलेंगे। इनके कलर और लुक दोनों ही दिखने में अट्रैक्टिव होते हैं।


3. नाइकी शूज (Nike Shoes)

नाइकी शूज भी बेहद पॉपुलर है, इस शूज ब्रांड के भी हजारों कस्टमर हैं। इस ब्रांड के शूज ज्यादा महंगे भी नहीं आते और पहनने में भी बेहद आरामदायक होते हैं। नाइकी के जूते कई डिजाइन में आते हैं, जो बहुत ही अच्छे दिखते हैं, साथ इनका वेट भी बहुत ही लाइट होता है। सस्ते और अच्छे जूते के लिए नाइकी बेस्ट ऑप्शन है।


4. रीबॉक शूज (Reebok Shoes)

यदि आप शूज लवर हैं तो रीबॉक के शूज को बिना सोचे समझे अपने वर्डरोब में शामिल कर लें, क्योंकि ये बहुत ही शानदार होते हैं, इनकी कीमत भी बहुत अधिक नहीं होती। रीबॉक शूज इनर सॉफ्ट सोल के साथ आते हैं, जो पैरों को बढ़िया आराम देते हैं। इस ब्रांड के जूतों का कलर शेड्स भी गजब का होता है, कई शानदार शेड्स के जूते मार्केट में मौजूद हैं।


5. स्केचर्स शूज (Skechers Shoes)

स्केचर्स शूज के लाखों कस्टमर्स हैं। ये शूज आरामदायक होने के साथ ही लुक में भी बहुत फैंसी होते हैं। ये जूतों इतने मजबूत होते हैं कि सालों साल चलते हैं। अफोर्डेबल कीमत में बेहतरीन जूते खरीदना है तो इस ब्रांड के जूतों को फौरन ही अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना लें। इस ब्रांड के जूते आपके लुक और फैशन सेंस में चार चांद लगा देते हैं।



Tags:    

Similar News