Top IPS SP Officers: ये हैं भारत के टॉप 5 पुलिस अधीक्षक, जिनका नाम और काम दोनों बोलता है

5 Popular SP Officers: पुलिस विभाग में पुलिस अधीक्षक एक पावरफुल पद होता है। इनके अंतर्गत एक जिले के सभी थाने आते हैं। आइए जानें देश के पॉपुलर एसपी के बारे में।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-30 10:26 IST

Top IPS SP Officers (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Top 5 Famous SP In India List In Hindi: पुलिस विभाग में एसपी यानी पुलिस अधीक्षक एक पावरफुल पद होता है। इंग्लिश में SP का फुल फॉर्म सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP Full Form) होता है। एक एसपी जिले में पुलिस का सबसे बड़ा अधिकारी होता है। उसके अंडर में जिले के सभी थाने आते हैं। एसपी बनने के लिए देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC Exam) को क्लियर करना पड़ता है। इंडियन पुलिस सर्विस यानी आईपीएस (IPS) में जगह बनाने के बाद आपको SP के तौर पर पोस्टिंग मिलती है। आज हम आपको देश के कुछ सबसे तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक (Top Indian IPS SP Officers) के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए देखते हैं इंडिया के टॉप एसपी की लिस्ट (TOP SP In India List In Hindi)।

1- ईरज राजा (Dr. Iraj Raja)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

IPS ईरज राजा मौजूदा समय में गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह यूपी समेत देश के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में गिने जाते हैं। वह जिस भी जिले में जाते हैं, वहां का क्राइम ग्राफ कम हो जाता है। ईरज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से भी मशहूर हैं। उन्होंने अब तक 150 से ज्यादा एनकाउंटर किया है। उनके नाम का खौफ अपराधियों में कूट-कूटकर भरा है। ईरज ने 2017 में यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की थी। वह एक MBBS डॉक्टर भी हैं। उन्होंने 2011 में डॉक्टरी की डिग्री हासिल की थी।

2- वंदिता राणा (IPS Vandita Rana)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लिस्ट में आईपीएस अफसर वंदिता राणा का नाम भी शामिल है। हाल ही में उन्हें राजस्थान के अजमेर की पुलिस अधीक्षक (Ajmer SP Vandita Rana) बनाया गया है। साथ ही केकड़ी जिले का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2017 बैच की IPS वन्दिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की रहने वाली हैं। वह अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपने सख्त रवैये को लेकर जानी जाती हैं।

3- ममता गुप्ता (Mamta Gupta)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

IPS ममता गुप्ता का नाम राजस्थान की दबंग महिला अफसरों में लिया जाता है। वह राजस्थान के कई जिलों में एसपी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। हाल ही में उन्हें पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर बनाया गया है। साथ ही गंगापुर सिटी के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ममता गुप्ता 2012 कैडर की IPS अफसर हैं। उन्होंने अपनी 9 टू 5 जॉब के साथ ही यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास करके दिखाई। आज वह देशभर में अपने कार्यों से चर्चा बटोरती हैं। बता दें ममता ने एमएनआईटी से इलेक्ट्रॉनिक में B.Tech की डिग्री हासिल की है।

4- काम्या मिश्रा (Kamya Mishra IPS)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बिहार की 'लेडी सिंघम' कही जाने वाली काम्या मिश्रा एक तेज तर्रार आईपीएस ऑफिसर हैं। वह दरभंगा में एसपी के पद पर पोस्टेड थीं। लेकिन हाल ही में निजी कारणों से इस्तीफा देकर उन्होंने सभी को चौंका दिया। काम्या का नाम एक टैलेंटेड अफसरों में लिया जाता है। वह हाई प्रोफाइल मामलों की तहकीकात करने के लिए जानी जाती हैं। काम्या बचपन से ही काफी प्रतिभाशाली रही हैं। उन्होंने 2019 में अपने पहले अटेंप्ट में ही यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम क्लीयर कर लिया था। उन्हें 172वीं रैंक हासिल हुई थी। पहली पोस्टिंग हिमाचल में हुई थी और उसके बाद बिहार कैडर दिया गया।

5- मृदुल कच्छावा (Mridul Kachawa IPS)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मृदुल कच्छावा मौजूदा समय में भरतपुर एसपी पद पर कार्यरत हैं। वह 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले मृदुल ने बीकॉम, सीए और सीएस की पढ़ाई की है। वह जर्मन बैंक में नौकरी कर चुके हैं। लेकिन बाद में नौकरी छोड़कर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। 2015 में देश की सबसे कठिन परीक्षा को पास करके आईपीएस बनें। वह चंबल का सिंघम (Chambal Ka Singham) नाम से मशहूर हैं। दरअसल, धौलपुर में एसपी रहते हुए उन्होंने चंबल के बीहड़ से 45 डाकुओं को पकड़ा था। तब से ही उन्हें चंबल का सिंघम कहा जाता है।

Tags:    

Similar News