Vastu Tips For Home Entrance: नए साल पर घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें, खुशियों से भरा रहेगा हर दिन

Vastu Tips For Home Entrance: नए साल के आने से पहले आपको अपने घर के मुख्य द्वार का साफ-सफाई करनी होगी। जहां कहीं भी मकड़ी के जाले लगें हों, उन्हें हटा दीजे।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-12-29 03:19 GMT

नए साल पर घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें (फोटो- सोशल मीडिया)

Vastu Tips For Home Entrance: नए साल पर आपके घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, इसके लिए यहां पर हम आपको कुछ वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं। इन वास्तु टिप्स को अपनाने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होगा। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे, खुशियां आएंगी और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। 

ऐसे में नए साल के आने से पहले आपको अपने घर के मुख्य द्वार का साफ-सफाई करनी होगी। जहां कहीं भी मकड़ी के जाले लगें हों, उन्हें हटा दीजे। इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर वास्तु के अनुसार ये कुछ विशेष चीजें रखें। आइए इन चीजों के बारे में आपको बताते हैं।

नए साल पर करें ये उपाय

घर में वास्तु दोष नहीं होना चाहिए, जिससे घर-परिवार में खुशहाली बनी रहे और आर्थिक स्थिति ठीक रहे। इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। ये सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है।

(Image Credit- Social Media)

साल की शुरूआत पर घर के मुख्य द्वार के दाई तरफ शुभ-लाभ का चिन्ह लगाइए। ऐसा करने से घर के सदस्यों की बरकत होती है। नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

हिंदू धर्म तुलसी के पौधे को बहुत ही उच्च दर्जा दिया गया है। धार्मिक ग्रंथों में तुलसी भगवान विष्णु का सबसे प्रिय हैं। तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। प्रतिदिन तुलसी को जल अर्पित करना चाहिए और धूप-दीपक दिखाना चाहिए।

घर में हर शुभ कार्य में और तीज-त्योहार पर बंदनवार बांधना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए नए साल पर घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार जरूर लगाए। इससे आपको घर में खुशियां हमेशा बनी रहेगी। बंदनवार आप अशोक के पत्तों या फिर आम के पत्तों का बना सकते हैं।

घर में आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए शुक्रदेव को खुश रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए घर में मुख्य द्वार पर, छत में खुशबूदार फलों का गमला रखें। घर में सुगंधित फूलों का गुलदस्ता सजाएं। इससे मां लक्ष्मी खुश होंगी।

नए साल पर घर के मुख्य द्वार पर सूर्य यंत्र जरूर लगाएं। इससे आपको घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।




Tags:    

Similar News