Priyanka Gandhi Car Collection: प्रियंका गांधी के पास हैं ये लग्जरी कारें, करोड़ों का है कलेक्शन

Priyanka Gandhi Car List: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज वायनाड उपचुनाव (Wayanad Upchunav) के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। आइए जानें उनका कार कलेक्शन और नेटवर्थ।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-24 07:15 IST

Priyanka Gandhi (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Priyanka Gandhi Car Collection: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव (Wayanad Upchunav) के लिए अपना नामांकन पत्र (Priyanka Gandhi Nomination in Wayanad) दाखिल कर दिया है। वह केरल की वायनाड सीट से अपनी जिंदगी का पहला चुनाव (Priyanka Gandhi First Election) लड़ने जा रही हैं। वैसे तो प्रियंका बीते 25 साल से राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन अब तक उन्होंने उम्मीदवार के रूप में चुनावों में हिस्सा नहीं लिया है। वह इन 25 सालों में केवल अपने भाई, मां और पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करती रही हैं, लेकिन अब वह खुद वायनाड सीट से चुनावी मैदान में हैं।

भाई के इस्तीफे के बाद खाली पड़ी सीट

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

केरल की वायनाड सीट सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस्‍तीफे के बाद खाली पड़ी है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल ने वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें दोनों ही सीटों पर जीत हासिल हुई थी। लेकिन एक प्रत्याशी जीत के बाद सांसद के रूप में केवल एक ही सीट का प्रतिनिधित्व कर सकता है। ऐसे में उन्होंने वायनाड सांसदी से इस्‍तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ये सीट खाली पड़ी हुई है। इस सीट पर अब उनकी छोटी बहन प्रियंका अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं।

प्रियंका गांधी की कुल संपत्ति (Priyanka Gandhi Total Net Worth) 

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ने जा रहीं प्रियंका गांधी ने चुनाव शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का विवरण भी दिया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव करोड़ों की मालकिन हैं। उनके पास करीब 11.83 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

प्रियंका गांधी कार कलेक्शन (Priyanka Gandhi Cars List)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बात करें उनके कार कलेक्शन (Priyanka Gandhi Car Collection) की तो मीडिया रिपोर्ट्स में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी के पास करीब 5 कारें हैं, जिनमें फोर्ड, जगुआर, टाटा सफारी और टाटा फॉर्च्यूनर जैसी कारें शामिल हैं। इन कारों की कुल कीमत 4.1 करोड़ रुपये के आसपास है।

Tags:    

Similar News