Anant Ambani Weight Loss: अनंत अंबानी ने इस तरह घटाया था 108 KG वजन, आप भी अपनाएं ये टिप्स

Anant Ambani Weight Loss: अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको अनंत अंबानी की वेट लॉस टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-22 03:45 GMT

Anant Ambani Weight Loss: अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको अनंत अंबानी की वेट लॉस टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। दरअसल इंडिया के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने वेट लॉस को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। अनंत ने करीब 108 किलो वजन कम किया था। बता दें अनंत अंबानी को मशहूर फिटनेस कोच विनोद चन्ना (Vinod Channa) ने वजन कम करने में मदद की थी। तो आइए जानते हैं अनंत अंबानी ने कैसे किया था वजन कम।


अनंत अंबानी ने इस तरह से किया था वजन कम (Anant Ambani Weight Loss Tips):

अनंत अंबानी ने अपने फिटनेस कोच विनोद चन्ना की मदद से वजन कम की थी। दरअसल अनंत हर दिन तकरीबन 5 घंटे वर्कआउट करते थे जिसमें 21 किलोमीटर वॉक करना और योग शामिल था। इतना ही नहीं वो हाई फाइबर और लो कार्बोहाइड्रेट्स वाले फल और सब्जियों का सेवन करते थे। अनंत ने अपनी डाइट पर काफी ध्यान दिया। उन्होंने तेल युक्त भोजन और मीठी चीजों से भी परहेज कर लिया था। बता दें विनोद चन्ना ने अनंत के लिए स्पेशल डाइट प्रोग्राम भी बनाया था जिसमें उन्होंने कार्ब्स, प्रोटिन और फाइबर को शामिल किया था। अनंत अंबानी को ओवर ईटिंग और जंकफूड खाने की आदत थी। उन्होंने अपनी इस हैबिट को काफी कंट्रोल किया था। 

आप भी अनंत अंबानी की तरह डाइट को फॉलो कर और कुछ बातों का ध्यान रखकर वजन कम कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए आपको फिजिकल एक्टीविटीज करते रहना जरूरी है, साथ ही इस बात का ख्याल रखना होगा कि वापस ऑयली और स्वीट फूड्स ना खाएं। वेट लॉस के लिए जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। ऐसे में आप भी अपने वजन को कम करने के लिए जंक फूड से दूरी बना लें। साथ ही जितना हो फिजिकल एक्टिविटी करें।

Tags:    

Similar News