Mamata Banerjee Education: शिक्षा के मामले में तमाम नेताओं से आगे हैं ममता बनर्जी, जानें क्वालिफिकेशन

CM Mamata Banerjee Education: ‘फायरब्रांड’ राजनेता के तौर पर पहचान रखने वालीं ममता बनर्जी काफी पढ़ी-लिखी (Mamata Banerjee Kitni Padhi Likhi Hai) हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-28 08:15 IST

Mamata Banerjee (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Mamata Banerjee Education Qualification In Hindi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का नाम देश की ताकतवर महिला नेताओं में शुमार किया जाता है। राजनीति जगत और पश्चिम बंगाल की जनता के बीच दीदी नाम से मशहूर ममता ने महज 15 साल की उम्र में ही राजनीति में कदम रख दिया था और पहली बार 2011 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। WB की सीएम बनने से पहले उन्होंने कई बार केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

‘फायरब्रांड’ राजनेता के तौर पर पहचान रखने वालीं ममता बनर्जी काफी पढ़ी-लिखी (Mamata Banerjee Kitni Padhi Likhi Hai) हैं। बहुत कम ही लोगों को उनकी क्वालिफिकेशन के बारे में पता होगा। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं ममता बनर्जी की एजुकेशन के बारे में।

ममता बनर्जी का परिवार (Mamata Banerjee Family Members Details In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का जन्म 5 जनवरी 1955 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बंगाली हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी माता का नाम गायत्री देवी और पिता का नाम प्रोमिलेश्वर बनर्जी था। ममता बनर्जी सात भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। जब वह महज 17 साल की थीं तो उनके पिता की मृत्यु इलाज के अभाव में हो गई थी। इसके बाद जीवन में तमाम परेशानियां आईं, लेकिन ममता ने हार नहीं मानी। पिता के गुजर जाने के बाद उन्होंने बचपन से ही मां का हाथ बटाना शुरू कर दिया था। साथ ही अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। बनर्जी ने उच्च शिक्षा हासिल की है।

ममता बनर्जी एजुकेशन (Mamata Banerjee Education In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बात करें एजुकेशन की तो पढ़ाई के मामले में ममता बनर्जी देश के तमाम बड़े राजनेताओं से काफी आगे हैं। उन्‍होंने साल 1970 में अपनी हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा देशबंधु शिशु शिक्षालय से पास की। इसके बाद जोगमाया देवी कॉलेज से इतिहास में बैचलर की डिग्री हासिल की। ममता ने कलकत्ता विश्वविद्यालय (University of Calcutta) से इस्लामी इतिहास में एमए की पढ़ाई भी की है।

ममता यही नहीं रूकीं। इसके बाद उन्होंने श्री शिक्षायतन कॉलेज में एडमिशन लिया और शिक्षा विषय में ग्रेजुएशन किया। फिर कानून की जानकारी के लिए साल 1982 में कोलकाता के जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री हासिल की। उन्होंने कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी प्राप्त की है। इसके अलावा उन्हें कलकत्ता यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर (डी.लिट.) की उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Tags:    

Similar News