White Bedsheets in Hotel Room: होटल के कमरे में आखिर क्यों बिछाई जाती हैं सफेद रंग की चादरें, बड़ी वजह

White Bedsheets in Hotel Room: अक्सर आपने देखा होगा चाहे जितना मंहगे से मंहगा होटल हो, वहां सफेद रंग की चादर ही बिछाई जाती है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-10-29 13:26 GMT

होटल रूम (फोटो- सोशल मीडिया)

White Bedsheets in Hotel Room: अक्सर आपने देखा होगा चाहे जितना मंहगे से मंहगा होटल हो, वहां सफेद रंग की चादर ही बिछाई जाती है। सफेद रंग के तकिया के कवर भी होते हैं। अगर आप नए शादीशुदा जोड़े के लिए हनीमून सूईट भी बुक करते हैं तो भी होटल के कमरे की चादर सफेद रंग की होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों किया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि होटल के कमरे में बेड पर सफेद रंग की चादर क्यों बिछाई जाती है। 

सफेद रंग की चादर बिछाने की वजह

सफेद रंग की चादर अगर घर पर बिछाने की सोचने हैं तो सबसे पहले दिमाग में चादर के गंदे होने का ख्याल आता है। लेकिन होटलों में सफेद रंग की चादर को साफ करना आसान होता है। क्योंकि होटल के कमरों को ब्लीच और क्लोरीन से आसानी से धोया जाता है। जोकि एक ही घोल बनाकर उसमें चादरें और तकिया के खोल डाल दिए जाते हैं।

सभी कमरों में एक जैसे चादरे बिछाई जाती है जिससे सभी कमरों की चादरों को आसानी से घुल दिया जाता है। लेकिन अगर ब्लीज में कोई कलर की चादर डाल दी जाती है तो उस चादर का कलर फेड हो जाता है। 

सफेद रंग की चादर बिछाने से कमरा बड़ा दिखता है

साथ ही होटल के कमरे में सफेद रंग को हमेशा लग्जरी लाइफस्टाइल से जोड़कर भी देखा जाता है। सफेद रंग की चादर, परदें डालने से कमरे का लग्जरी लुक हो जाता है। साथ ही कमरे में शांति और देखने में बड़ा भी दिखाई देता है।

सफेद रंग से मिलती है शांति

वैसे वास्तु में भी सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। साथ ही इससे नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने की शक्ति भी रहती है। सफेद कलर से मन शांत रहता है। साथ ही जब शांति रहती है तो दिल में सुकून और खुशी भी रहती है।


Tags:    

Similar News