TIPS:वर्किंग वूमेन है आप तो न हो परेशान, बस! 5 मिनट में मेकअप के साथ हो जाएंगी तैयार

Update: 2019-02-16 03:11 GMT

जयपुर: आज के समय में ज्यादातर महिलाओं को भी काम करने बाहर जाना पड़ता है। सुबह से लेकर शाम तक काम और फिर घर के काम में महिलाओं को अच्छे से तैयार होने का समय नही मिल पाता है। लेकिन मेकअप की मदद से आप अच्छे से तैयार हो सकती है। एक अच्छा मेकअप आपमें एक आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता झलकाता है। जिनकी मदद से महज 5 मिनट में अच्छा मेकअप पा सकेंगी।

*सुबह ऑफिस जाने की जल्दी में अक्सर महिलाओं को अधूरे मेकअप के साथ जाना पड़ता है, इससे उनका खुद आत्मविश्वास भी कम होता है। इस दिक्कत के लिए आप रात में तैयारी करके सो सकती है। जैसे की राम में सोने से पहले बालों में ड्राय शैम्पू लगा लें। इससे सुबह उठ कर आपको बालों को धोने में ज्यादा समय नही लगाना पड़ेगा।

ऐसे चलता है संयुक्त परिवार, आसान नहीं है इसमें एकजुटता बनाए रखना

*आइब्रोज को जल्दी से सेट करने के लिए इन्हें ऊपर या फिर नीचे की तरफ सेट क सकती हैं। इसके लिए आप मस्कारा के किसी पुराने पढ़े ब्रश को यूज कर सकती हैं। आइब्रोज की नैचुरल शेप ही सबसे बेहतर लगती हैं मगर इन्हें और आकर्षक दिखाने के लिए इन्हें थोड़ा डार्क कर सकती हैं। बस इस चीज का ख्याल रखें कि इन्हें इतना भी डार्क न करें कि यह बनावटी लगे।

*अपनी आंखो को और भी आकर्षक दिखाने के लिए कंसीलर का यूज कर सकती हैं। इसे उंगलियों की मदद से आइब्रोज के बीच वाले हिस्से में लगाएं। इसे लगाने में ज्यादा समय भी नही लगता और इसे लगाने के बाद चेहरा और भी ज्यादा आकर्षक लगता है।

*अपने चेहरे आकर्षण के लिए हमेशा हेवी मेकअप की जरुरत नही होती है। अगर सिर्फ अपने गालों पर हल्का ब्लश भी लगाती हैं तो उससे भी बात बन जाती है बस सही मात्रा में इसका यूज किया हो। इसके अलावा आइब्रोज के नीचे शेड्स लगाने से भी आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाती है।

Tags:    

Similar News