Azamgarh: सदर व लालगंज लोकसभा चुनाव मे 26 जोनल मजिस्ट्रेट, 3801 पीठासीन अधिकारियों संग 20 हजार कर्मियों की ड्यूटी

Azamgarh News: इस बार जिले के 20 हजार कर्मचारी दो लोकसभा क्षेत्र में मतदान की जिम्मेदारी संभालेंगे। सभी विभागों से उनकी सूची लेकर ऑनलाइन कर दी गयी है।

Report :  Shravan Kumar
Update: 2024-03-09 04:44 GMT

Lok Sabha election 2024  (photo: social media )

Azamgarh News:  9 मार्च सदर आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन में लगने वाले टीम के प्रशिक्षण के साथ कर्मचारियों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। इस बार जिले के 20 हजार कर्मचारी दो लोकसभा क्षेत्र में मतदान की जिम्मेदारी संभालेंगे। सभी विभागों से उनकी सूची लेकर ऑनलाइन कर दी गयी है। इसके साथ ही साढ़े चार हजार से अधिक मतदान कर्मियों को रिजर्व रखा जाएगा। मार्च के पहले पखवाड़े में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावनाओं के बीच जिला प्रशासन चुनाव की गतिविधियों को तेज कर दिया है। पिछले दिनों कार्मिक अधिकारी सीडीओ परीक्षित खटाना ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को पत्र भेज कर कर्मचारियों की सूची मांगी थी। लगभग सभी विभागों से कर्मचारी व अधिकारियों की सूची भेज दी गई है।

इसके बाद आजमगढ़ सदर और लालगंज लोकसभा दोनों लोकसभा क्षेत्र में सकुशल मतदान करने के लिए कर्मचारी के साथ अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है। इस बार दोनों लोकसभा क्षेत्र में स्थित मतदान केंदो पर करीब 20 हजार मतदान कर्मियों को ड्यूटी लगाई जाएगी साढ़े चार हजार मतदान कर्मियों को रिजर्व रखा गया है।

दोनों लोकसभा क्षेत्र में 3801 पोलिंग बूथ पर होगा मतदान

इस बार जिले के दोनों लोकसभा क्षेत्र मे मतदान कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस लिया है। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी, पोलिंग अफसर प्रथम, द्वितीय और तृतीय होंगे। इसके साथ प्रत्येक बूथ पर एक कर्मचारी रिजर्व में तैनात रहेगा।जिस आपात स्थिति में चुनाव प्रक्रिया का पूर्ण कराया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना में बताया कि कर्मचारियों की तनाती की जा रही है।

उप निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि एन आई सी में की जा रही है डाटाफीडिंग। निर्वाचन कार्य में अधिकारियों कर्मचारियों को ड्यूटी लगाने के लिए सभी विभागों के से नाम, पदनाम सहित पूरा डाटा मांगा गया है। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में निर्वाचन पोर्टल पर डाटा फिटिंग की जा रही है, डाटा फिटिंग के बाद जितने मतदान कर्मियों और अधिकारियों की जरूरत है उसके हिसाब से उनकी ड्यूटी लगाई जा रही है। ड्यूटी लगाने से पहले पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है।उन्होंने बताया कि जिले के दोनों लोकसभा क्षेत्र में सकुशल मतदान संपन्न कराए जाने के लिए विभागों से कर्मचारियों और अधिकारियों का डाटा मांग कर ड्यूटी लगाई जा रही है। इन कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।अभी सूची फाइनल नहीं है। इसमें मतदान कार्मिको की संख्या घट -बढ़ सकती है।

उन्होंने बताया कि 26 जोनल मजिस्ट्रेट और निगरानी के लिए 260 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। 3801 पीठासीन अधिकारियों के देखरेख में दोनों लोकसभा क्षेत्र का मतदान होगा।

Tags:    

Similar News