Election Result 2024: हमीरपुर में अनुराग ठाकुर ने लगाया जीत का पंजा, कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को हराया

Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस ने इस लोकसभा सीट पर पार्टी के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को चुनाव मैदान में उतारा था मगर वे अनुराग ठाकुर का मुकाबला नहीं कर सके।

Written By :  Anshuman Tiwari
Update: 2024-06-04 08:42 GMT

अनुराग ठाकुर , सतपाल रायजादा   (photo: social media )

Lok Sabha Election Result 2024: हिमाचल प्रदेश के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लगातार पांचवीं बार हमीरपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को करीब एक लाख से अधिक वोटों से हराया। हिमाचल प्रदेश की तीन अन्य लोकसभा सीटों पर भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह से आगे चल रही हैं।

रायजादा नहीं कर सके ठाकुर का मुकाबला

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट को पहले से ही हॉट सीट माना जाता रहा है और इस सीट पर आखिरी चरण में एक जून को मतदान हुआ था। कांग्रेस ने इस लोकसभा सीट पर पार्टी के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को चुनाव मैदान में उतारा था मगर वे अनुराग ठाकुर का मुकाबला नहीं कर सके। अनुराग ठाकुर ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों के आधार पर वोट मांगा था जबकि रायजादा राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भाजपा की घेराबंदी में जुटे हुए थे।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में पूर्व में दस बार भगवा खेमे को कामयाबी मिल चुकी है। इस बार भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपनी ताकत दिखाने में कामयाब रहे हैं। राज्य में हुए पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपनी ताकत जरूर दिखाई थी मगर इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की सभी सीटों पर जीत हासिल करके कांग्रेस से अपनी उस हार का बदला लेने की कोशिश में जुटी हुई है।

दलित मतदाताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की 95 फ़ीसदी आबादी हिंदू है। वैसे इस इलाके की 90 फीसदी से अधिक आबादी ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की है। जातीय नजरिए से देखा जाए तो हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में दलित मतदाताओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। राज्य में करीब 24 फ़ीसदी दलित और 1.5 फीसदी अनुसूचित जनजाति के मतदाता है। किसी भी प्रत्याशी की हार जीत का फैसला करने में मतदाताओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण माने जाते रही है।

दलित मतदाताओं का समीकरण साधने के लिए ही बहुजन समाज पार्टी ने इस लोकसभा क्षेत्र में हेमराज को अपना प्रत्याशी बनाया मगर वे मुकाबला को त्रिकोणीय बनाते हुए नहीं दिखे। इस लोकसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला माना जा रहा था।

Tags:    

Similar News