UP Lok Sabha Election Results 2024: यूपी में बीजेपी को मिली हार के बाद होगा बड़ा बदलाव!

UP Lok Sabha Election Results 2024: यूपी में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार हुई है। अब यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या भारतीय जनता पार्टी अब बड़ा बदलाव कर पाएगी?

Update:2024-06-04 18:50 IST

यूपी में बीजेपी को मिली हार के बाद होगा बड़ा बदलाव!: Photo- Newstrack

UP Lok Sabha Election Results 2024: 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के साथ-साथ सहयोगी दलों को भी बड़ा झटका लगा है। सुभासपा को घोसी लोकसभा सीट पर तकड़ा झटका लगा है। अब तक के आए रुझानों में भाजपा कई सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। इंडिया गठबंधन प्रदेश की 80 में से 42 सीटों पर जीत की ओर अग्रसर है। वहीं, भाजपा के नेतृत्व में एनडीए 37 सीटों पर आगे है। एक सीट पर आजाद समाज पार्टी को जीत मिली है। इस प्रकार की स्थिति में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का एक बयान काफी चर्चा में है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में सत्ता परिवर्तन होगा। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद से हटाए जाएंगे।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल: Photo- Social Media

केजरीवाल ने क्या कहा था?

लखनऊ में इंडिया गठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा दावा किया था। केजरीवाल ने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली आए थे। उन्होंने मुझे गालियां दीं। योगी जी, मैं आपसे विनम्रता से कहना चाहता हूं कि आपके असली दुश्मन आपकी ही पार्टी में हैं। भाजपा में अपने दुश्मनों से लड़िए। आप केजरीवाल को गाली क्यों दे रहे हैं?

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ: Photo- Social Media

यही नहीं अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आपको हटाना चाहते हैं। आपको यूपी के मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने की पूरी तैयारी चल रही है। आप उनसे निपटिए। केजरीवाल ने लोगों से कहा था कि इंडिया को बचाना है तो इंडिया गठबंधन को जिताना है।

क्या होगा बदलाव?

यूपी के वोटिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव होते दिखा। प्रदेश में भाजपा बड़े स्तर पर पिछड़ गई। पार्टी को 30 से अधिक सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, कांग्रेस इस बार बड़ी बढ़त बनाती दिखी। 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश में बड़ी बढ़त बनाने में कामयाब रही है। वहीं समाजवादी पार्टी ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं।

राहुल गांधी-अखिलेश यादव: Photo- Social Media

सपा का अब तक का शानदार प्रदर्शन

1992 में समाजवादी पार्टी के गठन के बाद से अब तक का पार्टी का यह शानदार प्रदर्शन है। पार्टी का 35 सीटों पर जीत तय है। वहीं कांग्रेस सात सीटों पर जीत का परचम लहराई है। इससे इंडिया गठबंधन की रणनीति बेहतर तरीके से जमीन पर उतरती दिखी। वहीं, भाजपा के पक्ष में इस बार माहौल नहीं बना। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व में अब बड़ा बदलाव होना तय है। यही नहीं इस पर चर्चा भी शुरू हो गई है।

Tags:    

Similar News