Loksabha Election Result 2024: मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी के राम जीते, सपा को मिली हार

Loksabha Election Result 2024: मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार अरुण गोविल ने 10,585 वोटों से सुनीता वर्मा को हराकर जीत दर्ज की है। जबकि बसपा के देवव्रत कुमार त्यागी तीसरे स्थान पर रहे।

Update: 2024-06-04 16:42 GMT

Loksabha Election Result 2024 : मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार अरुण गोविल ने 10,585 वोटों से जीत दर्ज की है। अरुण गोविल को 5,46,469 और सुनीता वर्मा को 5,35,884 वोट मिले हैं। जबकि बसपा के देवव्रत कुमार त्यागी को 87,025 वोट से ही संतोष करना पड़ा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने X पर पोस्ट कर स्लो काउंटिंग का आरोप लगाया है। जबकि इससे पहले कांग्रेस ने भी स्लो काउंटिंग को लेकर शिकायत की थी।

मेरठ लोकसभा सीट पर पीछले चुनाव परिणाम

मेरठ लोकसभा सीट पर 2019 में हुए चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहे राजेंद्र अग्रवाल को 5,86,184 वोट मिले थे। जबकि सपा बसपा के संयुक्त उम्मीदवार रहें हाजी याकूब कुरैशी को 5,81,455 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस को 34,479 वोट मिले थे। इस चुनाव में 6,316 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। अगर लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल को 5,32,981 वोट मिले थे। जबकि बसपा के मोहम्मद शाहिद अख़लाक को 3,00,655 और सपा के शाहिद मंजूर को 2,11,759 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस को 42,911 और आम आदमी पार्टी को 11,793 वोट मिले थे। इस चुनाव में 5,213 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में यह रहा मुद्दा

मेरठ लोकसभा सीट पर महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के अलावा बाहरी बनाम लोकल का मुद्दा अहम था। विपक्ष का दावा था कि भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल बाहरी हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल संगठन के भरोसे चुनावी मैदान में उतरे थे। वे लंबे समय बाद मेरठ में आए थे, जिसके वजह से वह शहर के लिए नए थे। चुनाव खत्म होते ही मेरठ छो़ड़कर मुंबई चले गए। मेरठ के पड़ोस में स्थित मुजफ्फरनगर में राजपुत समाज द्वारा भाजपा का विरोध भी अगल-बगल के सीटों पर असर डाल रही थी। 

Tags:    

Similar News