Sonbhadra News: सोनभद्र में सीएम योगी का शंखनाद: काशी, अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी

Sonbhadra News: सीएम योगी ने कहा कि 2025 का वर्ष पीएम मोदी ने जनजातीय वर्ष के रूप में, भगवान विरसा मुंडा के वर्ष में घोषित करने का ऐलान किया है।

Update: 2024-05-27 11:57 GMT

Sonbhadra News

Sonbhadra News: सोनभद्र के दुद्धी स्थित रामलीला मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहां सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। वहीं शंखनाद करते हुए कहा कि इस बार का वोट काशी, अयोध्या के बाद मथुरा के बाद रास्ता तय करेगा। मुगल शासक औरंगजेब और उसके द्वारा लगाए गए जजिया कर का जिक्र करते कहा कि अब देश में दूसरा औरंगजेब पैदा नहीं होना चाहिए, इसके लिए प्रत्येक देशवासी को सोचना होगा।राबटर्सगंज संसदीय क्षेत्र की अद एस प्रत्याशी रिंकी कोल और दुद्धी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रवण गोंड़ के पक्ष में यूपी के आखिरी छोर पर सभा संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी ने पीएम मोदी ने भारत के विकास और भारत के विरासत दोनों के बारे में सोचा है। अयोध्या में राममंदिर का भव्य मंदिर 500 वर्ष बाद बनकर तैयार हो गया है।

रखें ख्याल, जनजातीय गौरव के प्रतीक हैं विरसा मुंडा: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि 2025 का वर्ष पीएम मोदी ने जनजातीय वर्ष के रूप में, भगवान विरसा मुंडा के वर्ष में घोषित करने का ऐलान किया है। जनजातीय समाज को देश की एकता, अखंडता और विकास की धुरी बताते हुए कहा कि भगवान विरसा मुंडा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी। उन्होंने भारत की आजादी के लिए उन्होंने सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। जनजातीय समाज को भारत के साथ जोड़े रखने, जनजीतय गौरव को ऊंचाई प्रदान करने के लिए वह सदैव आगे बढ़ते रहे।

पटाखा भी तेजी से छूटता है तो पाकिस्तान देता है सफाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भातर दुनिया की बड़ी ताकत बन रहा है। इसी ताकत का परिणाम है कि पूरी दुनिया भारत के सामने के नतमस्तक है। देश का सम्मान बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हैं, आतंकवाद और नक्सलवद समाप्त हुआ है। कहा कि पहले जगह-जगह विस्फोट होते थे, निर्दोष लोग मारे जाते थे। सेना के जवान शहीद होते थे। अब इन सारी चीजों पर अंकुश लगा है। विकास की रफ्तार आगे बढी है। कहा कि अब पटाखा भी तेजी से फूट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है कि मैने नहीं छोड़ा है। सीएम योगी ने कहा कि यह नया भारत है जो छेडता नहीं है। अगर कोई छेडता है तो छोड़ता नहीं है।

अपराधियों-माफियाओं का वहीं हाल होगा, जिसके वह हकदार होंगे

सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा राज के समय समय गरीब, जनजतीय समाज, अनुसूचित जाति के लोग भूख से तडपते थे। किसान आत्महत्या, नौजवान पलायन को मजबूर थे। नक्सलवाद लोगों की संपत्तियों पर कब्जा कर रहा था। दबंग, माफियाओं का राज जीना हराम किए हुए था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब भाजपा सरकार न केवल माफियाओं की संपत्ति वापस ले रही है बल्कि उसे मिट्टी में मिला रही है। गरीबों की संपत्ति पर किए गए कब्जे को छुड़ाते हुए, उस पर गरीबों के लिए आवास निर्माण कर, उन्हें आवंटित किया जा रहा है। कहा कि यह भाजपा सरकार की सख्ती का परिणाम है कि पहले जो माफिया पुलिस, व्यापारी को भगाता था। अब वह गले में तख्ती लगाकर घूम रहा है कि जान बख्श दो। सीएम ने कहा कि अपराधियों-माफियाओं का वहीं हाल होगा, जिसके वह हकदार होंगे। जंगल माफिया, भू माफिया, सैंड माफिया, पशु माफिया सभी को कर्मों का परिणाम भुगतना होगा।

जनजातीय समाज को दिखाया बेहतरी का सपना

जनसभा के दौरान सीएम योगी ने जनजातीय समाज को बेहतरी का सपना दिखाते हुए कई वायदे किए। कहा कि ऐसे जितने भी जनजातीय परिवार है जिनकें पास जमीन नहीं है ऐसे प्रत्येक परिवार को वनाधिकार के तहत पट्टा प्रदान किया जाएगा।

जिन्होंने सुविधाओं के लिए तरसाया, उन्हें वोट के लिए तरसाइए

सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आदिवासी समाज से अपील की कि जिन लोगों ने 70 वर्ष तक एक एक बूंद पानी, सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और उनके हक-हकूक से वंचित रखा, उन्हें एक-एक वोट के लिए तरसाएं। विपक्षी दलों की तरफ से आरक्षण खत्म करने की कोशिश करने के लगाए गए आरोप को उनका षडयंत्र बताते हुए कहा कि वह दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग के समाज के लोगों को झांसा देकर डा. अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। ऐसे लोग गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़ा समाज के हक पर डकैती डालना चाहते हैं जिसे वह नहीं होने देंगे।

सपा के लोग रामद्रोही

सीएम योगी ने सपा पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि सपा के लोग रामद्रोही हैं। उन्हीं लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलाई थी। अगर सत्ता में आए तो फिर से जजिया सरीखा टैक्स लगाएंगे। औरंगजेब का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक ऐसा क्रूर शासक था। जिनके पिता और भाई दोनों की हत्या की। हिंदुओं पर जजिया टैक्स थोपा। कहा कि उसकी क्रूरता का ही परिणाम है कि कोई मुसलमान अपने बेटे का नाम जल्दी औरंगजेब नहीं रखता। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का जो सौभाग्य मिला, उसे सपा कांग्रेस को वोट देंकर पाप में नहीं बदलने देना है। कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए मोदी को फिर से पीएम बनाना होगा।

Tags:    

Similar News