कांग्रेस ने बिहार और पंजाब की 7 सीटों पर घोषित किया उम्मीदवार, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को टिकट

Congress Candidates List 2024: कांग्रेस ने बिहार और पंजाब की 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पंजाब की होशियारपुर लोकसभा सीट से यामिनी गोमर को टिकट दिया गया है।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-04-22 15:26 GMT

Congress Candidates List 2024: कांग्रेस ने सोमवार देर शाम लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार और पंजाब की 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जिसमें बिहार की 5 लोकसभा सीटें और पंजाब की 2 सीटें शामिल हैं। 

बिहार की पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट के कांग्रेस ने मदन मोहन तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर से सन्नी हजारी और सासाराम सीट से मनोज कुमार को टिकट दिया है। वहीं पंजाब की होशियारपुर सीट से यामिनी गोमर और फरीदकोट लोकसभा सीट से अमरजीत कौर साहोके को चुनावी मैदान में उतारा है।




Tags:    

Similar News