Congress Manifesto: ये बड़ी गलती करके नए विवाद में फंस गई कांग्रेस?

Congress Manifesto: कांग्रेस ने चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, उसे न्याय पत्र नाम दिया है। हालांकि घोषणापत्र को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है।

Report :  Rajnish Verma
Update: 2024-04-05 13:54 GMT

कांग्रेस का लोक सभा चुनाव घोषणापत्र: Photo- Social Media

Congress Manifesto: लोकसभा चुनाव - 2024 के लिए मतदान की तारीख जितना नजदीक आ रही है, सियासी तापमान उतना ही बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, उसे न्याय पत्र नाम दिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है। हालांकि घोषणापत्र को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि चार पीढ़ियों तक और देश में लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस अब दावा कर रही है कि वो चमत्कार कर देगी। यही नहीं, उन्होंने घोषणापत्र में विदेश की फोटो इस्तेमाल करने पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भारत को बदनाम करने के लिए विदेश तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में हकीकत और झूठ का अंतर बिल्कुल साफ है।



भारत को बदनाम करने के लिए विदेशी तस्वीर का इस्तेमाल करने का आरोप

वहीं इससे पहले भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस के घोषणापत्र की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ऐसा लगता है कि कांग्रेस भूल गई कि वह भारत के लिए घोषणापत्र तैयार कर रही है, वह राहुल गांधी के लिए छुट्टियों का कार्यक्रम नहीं बना रही है। पर्यावरण वाले पेज पर थाईलैंड की तस्वीर का उपयोग करने से और क्या पता चलता है? इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर चुनाव के तुरंत बाद राहुल गांधी एक और छुट्टी मनाने के लिए थाईलैंड चले जाएं।



राहुल गांधी से कोई क्या उम्मीद कर सकता है?

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, चूँकि भारत को बदनाम करने के लिए कांग्रेस को कुछ नहीं मिला, इसलिए कांग्रेस ने वाटर मैनेजमेंट वाले पेज पर न्यूयॉर्क की गंदी बफेलो नदी की तस्वीर का इस्तेमाल किया और पर्यावरण वाले पेज पर थाईलैंड की तस्वीर का इस्तेमाल किया है। ऐसे में क्या ऐसी पार्टी जो भारत से इतनी घृणा करती है, उसे कभी भी भारत पर शासन करने की अनुमति दी जा सकती है? हालांकि राहुल गांधी से कोई क्या उम्मीद कर सकता है?

Tags:    

Similar News