Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस खाते की मथुरा लोकसभा सीट, जाट वोटरों का प्रभाव सबसे अधिक

Lok Sabha Election 2024: इस सीट से कांग्रेस प्रदीप माथुर को टिकट दे सकती है। उनकी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-03-11 09:40 GMT

Lok Sabha Election 2024   (photo: social media )

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। यहां से सपा और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी मैदान में होंगे। भारतीय जनता पार्टी की हेमा मालिनी इस सीट से लोकसभा सांसद हैं।

प्रदीप माथुर को मिल सकता है टिकट

आगामी लोकसभा चुनावों में माथुरा लोकसभा से कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। टिकट की दावेदारी के लिए बड़े नाम भी सामने नहीं आए हैं। इस सीट से कांग्रेस प्रदीप माथुर को टिकट दे सकती है। उनकी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। वह मथुरा विधानसभा से चार बार के विधायक रहे हैं। इसलिए उम्मीद है कि कांग्रेस प्रदीप माथुर पर दांव आजमा सकती है।

मथुरा लोकसभा का जातीय समीकरण

इस लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक जाट मतदाता हैं। उनकी संख्या करीब साढ़े तीन लाख है। दूसरे नंबर पर यहां ब्राह्मण और क्षत्रिय वोटर हैं। दोनो जातियों के मतदाताओं की संख्या लगभग तीन तीन लाख है। लोकसभा क्षेत्र में मुस्लिम और जाटव वोटरों की संख्या डेढ़ लाख है। यहां 70 हजार यादव मतदाता और करीब एक लाख अन्य जातियों के वोटर हैं।

2004 के बाद नहीं जीती कांग्रेस

कृष्ण जन्मभूमि मथुरा से कांग्रेस और भाजपा में शुरु से ही बराबरी की लड़ाई रही है। यहां से भाजपा प्रत्याशियों ने छह बार जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवारों को पांच बार इस सीट पर जीत हासिल हुई। राष्ट्रीय लोकदल दूसरे नंबर की पार्टी रही है। जयंत चौधरी भी इस सीट से एक बार सांसद चुने गए हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार काफी मशक्कत के बाद अपनी जमानत जब्त होने से बचा सके थे। आखिर बार इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने 2004 के लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी।

Tags:    

Similar News