Lok Sabha Election 2024: डुमरियागंज सीट पर कुशल तिवारी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी, संतुष्ट दिखे ब्राह्मण वोटर

Domariyaganj Lok Sabha Election 2024: डुमरियागंज सीट से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के सामने समाजवादी पार्टी ब्राह्मण शिरोमणि घराने के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को खड़ा कर सकती है।

Written By :  Seema Pal
Update: 2024-04-12 10:48 GMT

Kushal Tiwari : Pic - Social Media

Domariyaganj Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले में डुमरियागंज लोकसभा सीट पूर्वांचल की हॉट सीट बन गई है। डुमरियागंज सीट से वर्तमान भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के सामने समाजवादी पार्टी ब्राह्मण शिरोमणि घराने के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को खड़ा कर सकती है। सपा भीष्म शंकर को डुमरियागंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने की रणनीति बना रही है। जिसके बाद पूर्वांचल की इस सीट पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

डुमरियागंज सीट से कुशल तिवारी को उतार सकती है सपा

सिद्धार्थ नगर जिले में इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि सपा डुमरियागंज सीट से कुशल तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर सकती है। कुछ दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डुमरियागंज सीट पर मंथन किया था। वहीं आज भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी डुमरियागंज के दौरे पर थे। इस दौरान कुशल तिवारी को देखकर स्थानीय ब्राह्मणों में काफी उत्साह दिखाई दिया। कुशल तिवारी के दौरे के बाद से ही यहां के ब्राह्मणों में सपा का जिक्र शुरू गया है।

कौन हैं भीष्म शंकर तिवारी

भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी हरिशंकर तिवारी के बड़े बेटे हैं। भीष्म शंकर साल 2021 में सपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वह बसपा से जुड़े थे। भीष्म शंकर संतकबीरनगर से बसपा के टिकट पर एक बार सांसद रह चुके हैं। इनके पास ब्राह्मण समाज का समर्थन भी है। डुमरियागंज की सीट पर भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी की एंट्री अब भाजपा के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है।

जगदम्बिका पाल से होगी कुशल तिवारी की टक्कर

वहीं, सिद्धार्थ नगर की डुमरियागंज सीट के वर्तमान सांसद जगदम्बिका पाल भाजपा के भरोसेमंद बताए जाते हैं। भाजपा लगातार इस सीट से जगदम्बिका पाल को ही उम्मीदवार बना रही है। इस बार भी भाजपा ने इस सीट पर जगदम्बिका पाल को उम्मीदवार बनाया है। अब पूर्वांचल की इस हॉट सीट पर भाजपा के जगदम्बिका पाल की टक्कर सपा के कुशल तिवारी के बीच हो सकती है।

महिलाएं हैं डुमरियागंज लोकसभा सीट की भाग्यविधाता

डुमरियागंज एक नगर पंचायत शहर है, जिसमें 20 वार्ड आते हैं। यहां की कुल आबादी 30,698 है। डुमरियागंज की आबादी में 15,776 पुरुष और 14,922 महिलाएं शामिल हैं। यह आंकड़ा बताता है कि यहां महिलाएं भी बड़ी संख्या में मतदाता हैं। इसमें 87 फीसदी आबादी सामान्य वर्ग से है जबकि अनुसूचित जाति से केवल 12 फीसदी ही लोग हैं। अगर भाजपा धर्म के पत्ते फेंकती है तो इस आधार पर ब्राह्मण समाज एक ब्राह्मण उम्मीदवार को ही चुनेगा। क्योंकी इस क्षेत्र में मुस्लिम आबादी 43 फीसदी है जबकि हिंदू आबादी 54 फीसदी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस लोकसभा सीट पर महिला मतदाताओं की साक्षरता दर पुरुषों की तुलना में ज्याजा है। यहां महिलाएं 60 फीसदी शिक्षित हैं जबकि पुरुष साक्षरता दर 6 प्रतिशत है।

डुमरियागंज लोकसभा सीट का इतिहास

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से 17 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। जिसमें बीजेपी ने जगदम्बिका पाल को प्रत्याशी बनाया था। बसपा ने इस सीट पर मुहम्मद मुकीम को उतारा था। इसमें भाजपा के जगदम्बिका पाल की जीत हुई थी। वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में डुमरियागंज लोकसभा सीट से 10 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। चुनावी मैदान में बीजेपी से वर्तमान सांसद जगदम्बिका पाल थे तो सपा-बसपा गठबंधन से आफताब आलम उतरे थे। कांग्रेस ने डॉ चंद्रेश कुमार उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया था। इस सीट पर इन तीनों ही दलों की हार हुई थी और डीएमके प्रत्याशी पी. वेलुसामी की जीत हुई थी।

Tags:    

Similar News