Election 2024: कांग्रेस से निष्कासन के बाद संजय निरूपम ने शिवसेना को बनाया नया ढिकाना, कही ये बड़ी बात

Election 2024: लोकसभा चुनावों के बीच महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर है। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे संजय निरूपम ने शुक्रवार (03 मई) को शिवसेना ज्वाइन कर ली है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-05-03 15:37 GMT

Election 2024: लोकसभा चुनावों के बीच महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर है। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे संजय निरूपम ने शुक्रवार (03 मई) को शिवसेना ज्वाइन कर ली है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में संजय निरूपम ने शिवसेना को अपना नया ढिकाना बना है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी से निष्कासित होने के करीब दो दशक बाद वह शिवसेना में वापस लौटे हैं।

शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के बाद संजय निरूपम ने कहा कि होइहे वही जो राम रचि राखा। उन्होंने कहा कि देर से दुरुस्त आया, पूरे दलबल के साथ शिवसेना में आया हूं। लोकसभा चुनाव में शिवसेना की मुंबई की तीनों सीटें जीतकर लाएंगे, भगवा झंडा और बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि कभी भी कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।

बताया जा रहा है कि संजय निरूपम और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुलाकात आनंद भवन में लगभग तीन बजे प्रस्तावित थी, हालांकि एकनाथ शिंदे लगभग चार घंटे की देरी से शाम को 7 बजे पहुंचे, तब तक संजय निरूपम ने उनका इंतजार किया। 

कांग्रेस से किए गए थे निलंबित

बता दें कि लोकसभा उम्मीदवार उतारने को लेकर उद्धव ठाकरे से संजय निरूपम काफी नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने उद्धव ठाकरे और कांग्रेस पर करारा हमला बोला था। इसे लेकर कांग्रेस ने संजय निरूपम पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। कांग्रेस से निलंबित होने के बाद उन्होंने शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट ज्वाइन कर ली है।

पार्टी विरोधी बयानों के कारण लिया था एक्शन

गौरतलब है कि संजय निरूपम उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उद्धव ठाकरे ने अपने उम्मीदवार उतार दिए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस और उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया था। पार्टी विरोधी बयानों के कारण कांग्रेस ने उनके खिलाफ एक्शन लिया था।  

Tags:    

Similar News