Election 2024 : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे लखनऊ, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ बीजेपी कार्यालय पहुँचे। उन्होंने लखनऊ में चौथे व पांचवें चरण की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में भाजपा के सभी प्रमुख नेता शामिल हुए।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-05-09 14:04 GMT

Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। यहां बीजेपी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चौथे और पांचवें चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए समीक्षा की। बैठक में दो केंद्रीय मंत्रियों की सीट को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही रायबरेली व उन्नाव सीट को लेकर रणनीति बनाई गई।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को लखनऊ में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका स्वागत प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  लखनऊ कलस्टर के तहत लोकसभा क्षेत्र लखनऊ, उन्नाव, मोहनलालगंज व रायबरेली के लोकसभा संयोजकों, प्रभारियों, विधानसभा संयोजक व प्रभारियों, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों सहित लोकसभा विस्तारकों का मार्गदर्शन किया।

इसके साथ ही पांचवें चरण की चार लोकसभा सीटों (लखनऊ, मोहनलालगंज, उन्नाव और रायबरेली) के पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा की है। इसके साथ ही भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे सभी चुनावी अभियानों की समीक्षा भी की गई। बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। 

Similar News