Election 2024 : छोटी काशी से सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर प्रहार , कहा - देश को बांटने की रच रहीं साजिश

Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। इस कड़ी में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ पहुंचे, जहां लखीमपुर खीरी सीट से बीजेपी उम्मीदवार अजय मिश्रा टेनी के पक्ष में चुनावी जनसभा काे संबोधित किया।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-05-09 11:38 GMT

Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। इस कड़ी में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ में पहुंचे, जहां लखीमपुर खीरी सीट से बीजेपी उम्मीदवार अजय मिश्रा टेनी के पक्ष में चुनावी जनसभा काे संबोधित किया। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस देश को बांटने की साजिश रच रही हैं, इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में तीन चरणों में मतदान हो चुका है और हर - जगह से एक ही स्वर गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे का जिक्र करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कह रही है कि राम मंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ है। उन्होंने कहा कि अब यह बात पूरी तरह से साफ हो गई है कि एक तरफ देश के विकास के  लिए काम रहे रामभक्त हैं, जबकि दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का अपमान करने वाले, आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर देश को बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब सीमाएं असुरक्षित थीं। आतंकवाद और नक्सलवाद चरम पर था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं और आतंकियों के केस वापस लिया जाता था। उन्होंने कहा कि आज देश से आतंकवाद का सफाया हो चुका है।

छोटी काशी का किया जाएगा सुंदरीकरण

सीएम योगी ने कहा कि जैसे आज अयोध्या और काशी जगमगा रही है, उसी तरह छोटी काशी का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। छोटी काशी को भी फोरलेन से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही यहां कॉरीडोर बनाया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल रामभक्त ही कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में दंगे होते थे, कर्फ्यू लगते थे, बहू-बेटियां असुरक्षित महसूस कर रहीं थीं, व्यापारी परेशान थे, अब किसी को आंख दिखाने की हिम्मत नहीं है।


उन्होंने कहा कि सपा सरकार में माफिया और गुंडों को संरक्षण दिया जाता था, लेकिन आज गुंडे और माफिय या तो जेल में हैं या अपने बचने की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी योजनाओं में बंदरवाट होती थी, भ्रष्टाचार का बोलबाला था।

सीएम ने परिवारवाद को लेकर सपा-कांग्रेस पर कसा तंज

उन्होंने सपा सरकार पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये लोग माफियाओं के फातिहा पढ़ने के लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इनके पास गरीबी के कल्याण के लिए कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में माफियाओं को गले का हार बना बनाकर रखा जाता था, जिससे प्रदेश में अराजकता फैल गई थी। उन्होंनें कि आज देश में जो परिवर्तन दिख रहा है, उसके महानायक पीएम मोदी हैं।

उन्होंने कहा कि आज का नया भारत कहता है कि हम किसी से भिड़ेंगे नहीं, मगर कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। सीएम योगी ने परिवारवाद को लेकर भी सपा और कांग्रेस पर तंस कसा। उन्होंने कहा कांग्रेस और सपा के फैमिली फर्स्ट है, लेकिन भाजपा - एनडीए के लिए नेशन फर्स्ट है। 

Tags:    

Similar News