Election 2024 : मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, एक ही सीट से तीसरी बार नामांकन करने वाले तीसरे पीएम

Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-05-15 12:13 GMT

Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। वे ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने तीसरी बार एक ही सीट से नामांकन दाखिल किया है। इसके पहले सिर्फ दो लोग ही ऐसा कर पाए थे।

जवाहर लाल नेहरू

आज़ादी के बाद पंडित नेहरू ने यूपी की फूलपुर लोकसभा सीट को अपना संसदीय क्षेत्र बनाया था और वह यहां से तीन बार सांसद चुने गए थे। पंडित नेहरू ने यहां से 1952, 1957 और 1962 में चुनाव जीता था।

अटल बिहारी वाजपेयी

नेहरू के बाद यह रिकॉर्ड अटल बिहारी वाजपेयी के नाम दर्ज है। अटल जी ने लखनऊ लोकसभा सीट से 1991, 1996, 1998 1999 में और 2004 में शानदार जीत दर्ज की थी। अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ की लोकसभा सीट से पांच बार सांसद बने। इसमें से तीन बार देश का प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ।

सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री यूपी से

- अब तक देश में कुल 14 प्रधानमंत्री हुए हैं और इनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश ने दिए हैं। पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू यूपी से चुनाव लड़ते थे। सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम है। नेहरू 16 साल 9 महीने और 12 दिन तक प्रधानमंत्री रहे।

- देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी इलाहाबाद सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे।

- इंदिरा गांधी साल 1966 में पहली बार देश की पीएम बनीं थी हालाँकि वह उस समय राज्यसभा की सांसद थी। 1967 के लोकसभा चुनाव में वह रायबरेली सीट से जीतीं और पीएम बनीं।

- चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें पीएम बने। 1977 के लोकसभा चुनाव में चौधरी चरण सिंह ने भारतीय लोक दल पार्टी के टिकट पर बागपत सीट से जीत हासिल की और प्रधानमंत्री बने।

- राजीव गांधी की अमेठी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।

- विश्वनाथ प्रताप सिंह राजीव गांधी के निधन के बाद देश के प्रधानमंत्री बने। वह फतेहपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।

- देश के 11वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर साल 1989 में बलिया लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।

- पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इसके बाद वे पीएम बने।

Tags:    

Similar News