EC Arun Goel's Resigns: चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का अचानक इस्तीफा

Election Commissioner Arun Goel's Resigns:लोकसभा चुनाव की घोषणा होने की उम्मीद से कुछ ही दिन पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल 2027 तक था।

Report :  Neel Mani Lal
Update: 2024-03-09 16:13 GMT

 चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का अचानक इस्तीफा: Photo- Social Media

Election Commissioner Arun Goel's Resigns: लोकसभा चुनाव की घोषणा होने की उम्मीद से कुछ ही दिन पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल (Election Commissioner Arun Goel's Resign) ने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल 2027 तक था। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय की एक गजट अधिसूचना में शनिवार को कहा गया है कि "मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम, 2023 की धारा 11 के खंड (1) के अनुसरण में, राष्ट्रपति ने अरुण गोयल, चुनाव आयुक्त द्वारा दिए गए इस्तीफे को स्वीकार किया है।

भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) में पहले से ही एक पद खाली था और अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही बचे हैं। अरुण गोयल पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने नवंबर 2022 में चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया था। 19 नवंबर, 2022 को उन्हें भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया और 21 नवंबर, 2022 को उन्होंने पदभार ग्रहण किया।

Tags:    

Similar News