Lok sabha Election 2024: पूर्व डीजीपी विजय कुमार भाजपा में शामिल, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Lok sabha Election 2024: माना जा रहा है कि विजय कुमार को मछलीशहर या कौशांबी से पार्टी उम्मीदवार बना सकती है।;

Update:2024-04-08 09:41 IST

Lucknow BJP (Pic: Social Media)

Lok sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP विजय कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें बीजेपी लोकसभा का चुनाव भी लड़ा सकती है। विजय कुमार ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। बता दें कि विजय कुमार कुछ दिन पहले ही रिटायर हुए हैं।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद अब उन्हें लोकसभा चुनाव का चुनाव भाजपा लड़ा सकती है। यूपी में अभी 12 सीटें हैं जहां से भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं। माना जा रहा है कि विजय कुमार को मछलीशहर या कौशांबी से पार्टी उम्मीदवार बना सकती है।

आईपीएस अनुपमा और बीएसपी नेता धर्मवीर चौधरी भी भाजपा में

IPS अनुपमा और बहुजन समाज पार्टी के नेता धर्मवीर चौधरी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में इन दोनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा चुनाव से दूसरी पार्टी के नेता और पूर्व आईएएस और आईपीएस भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पूर्व डीजीपी अरुण कुमार, बसपा के मिथिलेश कुमार मिश्रा, कानपुर से अजय कपूर के समर्थक, विभिन्न दलों के पार्षद, कांग्रेस, सपा और निर्दलीय पार्षद भी भाजपा में शामिल हुए। इन सभी को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। 

Similar News