Lok Sabha Election: कांग्रेस का गढ़ रही झांसी लोकसभा सीट, अब तक नौ बार जीते प्रत्याशी

Lok Sabha Election 2024: झांसी लोकसभा क्षेत्र लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। 2019 में झांसी लोकसभा से जीतकर भारतीय जनता पार्टी के अनुराग शर्मा सांसद बने।

Report :  Abhishek Mishra
Update: 2024-03-20 06:49 GMT

Lok Sabha Election 2024  (photo: social media )

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने प्रदेश में मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इंडिया गठबंधन के तहत झांसी लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। सपा ने झांसी से कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला लिया है। झांसी लोकसभा क्षेत्र लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। 2019 लोकसभा चुनाव में झांसी लोकसभा से जीतकर भारतीय जनता पार्टी के अनुराग शर्मा सांसद बने।

टिकट पर संदेह बरकरार

झांसी लोकसभा क्षेत्र पर कांग्रेस अब गठबंधन में सहारे उतरने की तैयारी में है। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लडेंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट की सूची पर अभी भी संदेह बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक झांसी से पूर्व सांसद प्रदीप जैन आदित्य कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। प्रदीप ने 2009 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इस क्षेत्र से भी टिकट के लिए उम्मीदवार कम हैं। कुछ बड़े नेता टिकट की रेस में शामिल हैं।

लोकसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण

झांसी लोकसभा क्षेत्र में करीब 90 प्रतिशत वोटर हिंदू हैं। महज सात फीसदी अल्पसंख्यक जनसंख्या है। जिनमें मुस्लिम सबसे अधिक हैं। यहां हिंदू धर्म की अलग-अलग जातियां चुनाव में अहम रोल अदा करती हैं। बड़ी संख्या में ब्राह्मण, जैन, साहू और कुशवाहा वोटर हैं।

कांग्रेस का गढ़ रही है सीट

लोकसभा क्षेत्र में अभी तक 17 चुनाव हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र अग्निहोत्री ने लोकसभा सीट पर लगातार चार बार जीत हासिल की थी। वह 1989, 1991, 1996 और 1998 लोकसभा चुनावों में जीते। कांग्रेस की सुशीला नय्यर ने सीट पर तीन बार लगातार जीत दर्ज की थी। 1957, 1962 और 1967 चुनाव में वह जीतीं। झांसी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का लंबे समय तक वर्चस्व रहा है। यहां से कांग्रेस ने नौ और भाजपा ने छह बार जीत हासिल की है। आखिरी बार 2009 आम चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप जैन आदित्य जीते थे।

Tags:    

Similar News