Lok Sabha Election: रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव, प्रियंका करेंगी केवल प्रचार

Lok Sabha Election: Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम वक्त अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-05-03 02:23 GMT

राहुल गांधी और केएल शर्मा (Pic: Social Media)

Lok Sabha Election: यूपी की रायबरेली और अमेठी सीटों पर अब सस्पेंस खत्म हो गया है। राहुल गांधी को कांग्रेस ने इस बार अमेठी की जगह रायबरेली से अपना उम्मीदवार बनाया। वहीं गांधी परिवार के वफादार केएल शर्मा को अमेठी से पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी अमेठी तो राहुल गांधी इस बार अपनी मां सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन कांग्रेस ने अब इन दोनों सीटों पर अपना रूख साफ कर दिया है। राहुल गांधी को रायबरेली तो अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है।

मां की सीट पर अब बेटा

सोनिया गांधी रायबरेली से कई बार से लोकसभा का चुनाव लड़ती रही हैं और हर बार जीतती रहीं हैं। इस बार वे यहां से चुनाव नहीं लड़ रही हैं। सोनिया गांधी इस समय राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। ऐसे में अब मां सोनिया गांधी की सीट पर बेटे राहुल गांधी रायबरेली से चुनावी मैदान में ताल ठोंग रहे हैं।

राहुल गांधी अमेठी से लड़े थे  

राहुल गांधी अमेठी से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें इस चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरान से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि राहुल गांधी अमेठी से 2004, 2009 और 2014 में लगातार तीन बार सांसद चुने गए थे। लेकिन 2019 में उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वे 2019 में केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव जीते थे। इस बार भी राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अब वे रायबरेली से भी चुनाव मैदान में होंगे।


Tags:    

Similar News