Lok Sabha Election 2024: कानपुर में होगी कांटे की टक्कर, मुस्लिम और अनुसूचित वोटरों का प्रभाव अधिक

Lok Sabha Election 2024:समाजवादी पार्टी ने इस सीट से कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी के सत्यदेव पचौरी कानपुर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद हैं।

Written By :  Abhishek Mishra
Update: 2024-03-12 08:18 GMT

Lok Sabha Election 2024  (photo: social media )

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश की कानपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी के सत्यदेव पचौरी कानपुर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद हैं।

कांग्रेस इन पर लगा सकती है दांव

लोकसभा चुनावों में कानपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में कांटे की लड़ाई होती है। पार्टी यहां से पूर्व सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल को टिकट दे सकती है। इसके अलावा कांग्रेस अजय कपूर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष शरद मिश्र पर भी दांव लगा सकती है। जानकारी के मुताबिक इस समय सभी नेताओं की दिल्ली की ओर भागदौड़ शुरू हो चुकी है। गठबंधन के प्रत्याशी के लिए इस सीट से जीत दर्ज करना काफी बड़ी चुनौती होगी।

कानपुर का जातिगत समीकरण

कानपुर लोकसभा सीट पर अपर कास्ट जातियों का दबदबा माना जाता रहा है। इस लोकसभा सीट पर पांच लाख के करीब सामान्य वोटर हैं। उसके बाद यहां मुस्लिम, ओबीसी और अनुसूचित जाति के मतदाता आते हैं। करीब तीन लाख ओबीसी, चार लाख मुस्लिम और साढ़े तीन लाख अनुसूचित जाति के वोटर इस लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। क्षेत्र में मुस्लिम और अनुसूचित जातियों के मतदाताओं का प्रभाव माना जाता है।

जीत दर्ज करना कांग्रेस की चुनौती

इंडिया गठबंधन के तहत कानपुर लोकसभा सीट कांग्रेस पार्टी के खाते में गई है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवारों ने नियमित रूप जीत दर्ज की है। लेकिन पिछले दो लोकसभा चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार श्रीप्रकाश जायसवाल ने सीट से 1999, 2004 और 2009 के आम चुनावों में लगातार जीत हासिल की थी। इसके बाद पार्टी सीट को जीतने में नाकामयाब रही है।

Tags:    

Similar News