Lok Sabha Election 2024: अम्बेडकरनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र

Lok Sabha Election 2024: - अंबेडकर नगर संसदीय सीट का राजनीतिक इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है, यह सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई

Report :  Neel Mani Lal
Update: 2024-05-24 07:03 GMT

Lok Sabha Election 2024

क्षेत्र की खासियत

- उत्तर प्रदेश में अवध और पूर्वांचल के मुहाने पर अम्बेडकरनगर जिला पड़ता है।

- तमसा नदी के किनारे त्रेता युग में राजा दशरथ के शब्द भेदी बाण से मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार की मौत हुई थी और श्रवण के माता पिता ने राजा दशरथ को पुत्र वियोग में मरने का श्राप दिया था। यही स्थान श्रवण धाम है जी जिले में स्थित है।

- सरयू नदी से सटे अम्बेडकरनगर की पहचान पूर्वांचल के गांधी के रूप में मशहूर जयराम वर्मा और समाजवाद के पुरोधा डॉ राम मनोहर लोहिया की जन्मस्थली के रूप में भी है।

- 29 सितंबर 1995 को बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की स्मृति में अंबेडकर नगर जिले को फैजाबाद डिवीजन (अब अयोध्या) से अलग किया गया था।

- मुग़ल बादशाह अकबर 1566 में जब यहां आए तो उन्होंने तहसील तिराहे के पास एक मस्जिद बनवाई और आज यह किले वाली मस्जिद के नाम से पहचानी जाती है। साथ ही अकबर ने एक बस्ती भी बसाई, जिसे अकबरपुर नाम मिला। आगे चलकर यही शहर जिला मुख्यालय में बदल गया।

- अम्बेडकर नगर अपने टांडा टेरीकॉट के लिए प्रसिद्ध है।

- क्षेत्र में एनटीपीसी का एक थर्मल पावर स्टेशन और जेपी ग्रुप का एक सीमेंट निर्माण संयंत्र भी है। जिले में एक चीनी मिल है जो जिला मुख्यालय से सोलह किलोमीटर की दूरी पर मिझौड़ा में स्थित है।


विधानसभा क्षेत्र

- अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं - अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर, अकबरपुर, टांडा और कटेहरी तथा अयोध्या जिले का गोसाईगंज। 2022 के चुनाव में ये सभी सीटें समाजवादी पार्टी ने जीतीं थीं।

जातीय समीकरण

- अम्बेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र में दलित और मुस्लिम वोटों की अधिकता है। यहाँ 3 लाख से अधिक दलित और लगभग इतने ही मुस्लिम मतदाता हैं। कुर्मी मतदाताओं की संख्या लगभग 2 लाख है। इसके अलावा करीब एक लाख ब्राह्मण मतदाता और इतने ही ठाकुर मतदाता हैं।


राजनीतिक इतिहास और पिछले चुनाव

- अंबेडकर नगर संसदीय सीट का राजनीतिक इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। यह सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई, इससे पहले इस सीट का नाम अकबरपुर (एससी) संसदीय सीट हुआ करता था।

- अकबरपुर (एससी) निर्वाचन क्षेत्र के समय 1962 में कांग्रेस के पन्ना लाल सांसद बने थे।

- 1967 में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के रामजी राम को विजय हासिल हुई थी। 1971 में रामजी राम कांग्रेस के टिकट पर लड़े और फिर विजयी हुए।

- 1977 के चुनाव में जनता पार्टी से मंगल देव विशारद जीते।

- 1980 में राम अवध जनता पार्टी (सेक्युलर) के तिअक्त पर जीते।

- 1984 में कांग्रेस से राम प्यारे सुमन को विजय मिली।

- 1989 और 1991 में राम अवध जनता दल के टिकट पर जीते।

- 1996 में बसपा के घनश्याम खरवार को जीत हासिल हुई।

- 1998 और 1999 में बसपा सुप्रीमो मायावती यहाँ से सांसद बनीं।

- 2002 के उपचुनाव में बसपा से त्रिभुवन दत्त जीते।

- 2004 में फिर बसपा से मायावती विजयी रहीं।

- 2004 के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से शंखलाल माझी को जीत हासिल हुई।

- अम्बेडकरनगर नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बनने के बाद हुए चुनाव में 2009 में बसपा से राकेश पांडे विजयी हुए। 2014 में बसपा ही के हरिओम पांडे जीते जबकि 2019 में बसपा के ही रितेश पांडे को जीत हासिल हुई।


इस बार के उम्मीदवार

- इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रितेश पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है। रितेश पहले बसपा में थे और पिछले चिनव में विजयी रहे थे। इंडिया अलायन्स के तहत सपा ने लालजी वर्मा को मैदान में उतारा है। बसपा ने कमर हयात को अपना उम्मीदवार बनाया है।



Tags:    

Similar News